Rashtra Bharat Logo

महाराष्ट्र: यवतमाल में रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 से ज्यादा टिप्पर जब्त

महाराष्ट्र: यवतमाल में रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 से ज्यादा टिप्पर जब्त
महाराष्ट्र: यवतमाल में रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 से ज्यादा टिप्पर जब्त (File Photo)

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के रालेगांव तहसील स्थित वडकी थाना क्षेत्र के रेत घाट पर रविवार तड़के बड़ी कार्रवाई की गई। आईपीएस और पांढरकवडा डीवाईएसपी राबीन बंसल के नेतृत्व में छापेमारी कर रेत तस्करी में लगे 30 से ज्यादा टिप्पर जब्त किए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Sand Smuggling: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में आज रविवार की सुबह अवैध रेत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। रालेगांव तहसील के वडकी थाना क्षेत्र के रेत घाट पर आईपीएस अधिकारी और पांढरकवडा के डीवाईएसपी राबीन बंसल के नेतृत्व में रविवार तड़के छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान रेत तस्करी में लगे 30 से ज्यादा टिप्पर जब्त किए गए हैं।

अहले सुबह छापेमारी करने पहुंची टीम

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन की टीम आज रविवार की अहले सुबह रेत घाट पर छापेमारी करने पहुंची.छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में टिप्पर अवैध रूप से रेत ढोते पाए गए, जिसके बाद उन्हें जब्त कर लिया गया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और रेत तस्करों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

एसडीओ और तहसीलदार पर भी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। चर्चा है कि इस कार्रवाई के बाद रालेगांव के एसडीओ, तहसीलदार और वडकी थानेदार पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। फिलहाल इस कार्रवाई के बाद प्रशासन और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। वहीं, अवैध रेत तस्करी के खिलाफ हुई इस बड़ी कार्रवाई को इलाके में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।