Rashtra Bharat Logo

तमिलनाडु में विजय की पार्टी करेगी भाजपा के साथ गठबंधन! BJP दे रही उपमुख्यमंत्री का पद और 80 सीटें

तमिलनाडु में विजय की पार्टी करेगी भाजपा के साथ गठबंधन! BJP दे रही उपमुख्यमंत्री का पद और 80 सीटें
थलपति विजय के CM बनने में देरी से नाराज समर्थक ने खुद को लगाई आग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीति गरमा गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय की पार्टी टीवीके और बीजेपी के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। सीट शेयरिंग और उपमुख्यमंत्री पद के प्रस्ताव की भी चर्चा है

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, राज्य की राजनीति में हलचल तेज होती जा रही है। इसी बीच मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्टी कड़गम (TVK) और भाजपा के बीच संभावित गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है।

उपमुख्यमंत्री का पद और 80 सीटें देने की पेशकश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी ने विजय की पार्टी को गठबंधन में शामिल होने के लिए बड़ा ऑफर दिया है। खबरों में कहा जा रहा है कि बीजेपी ने टीवीके को करीब 80 सीटें देने की पेशकश की है। इसके साथ ही विजय को उपमुख्यमंत्री पद देने का प्रस्ताव भी सामने आया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी भी पार्टी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि बातचीत में एक बड़ा मुद्दा मुख्यमंत्री पद को लेकर है। बताया जा रहा है कि विजय खुद मुख्यमंत्री पद चाहते हैं और इसी वजह से गठबंधन को लेकर बातचीत में थोड़ी अड़चन भी आ रही है।

काफी बड़ी है विजय की फैन फॉलोइंग

दरअसल बीजेपी की विजय में दिलचस्पी की सबसे बड़ी वजह उनकी जबरदस्त लोकप्रियता और बड़ी फैन फॉलोइंग मानी जा रही है। राजनीतिक रणनीतिकारों का मानना है कि तमिलनाडु जैसे राज्यों में कई बार बहुत कम वोटों के अंतर से चुनावी नतीजे तय होते हैं। ऐसे में यदि विजय का समर्थन किसी गठबंधन को मिल जाए तो यह चुनावी समीकरणों को काफी हद तक बदल सकता है।

पार्टी की छवि पर पड़ेगा असर

दूसरी ओर, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी के साथ संभावित गठबंधन की चर्चा ने विजय के कुछ करीबी सलाहकारों के बीच चिंता भी बढ़ा दी है। उनका मानना है कि राजनीति में इतनी जल्दी किसी राष्ट्रीय गठबंधन का हिस्सा बनने से पार्टी की स्वतंत्र छवि प्रभावित हो सकती है।

गौरतलब है कि विजय ने अपनी पार्टी को राज्य की राजनीति में एक “तीसरे विकल्प” के रूप में पेश करने की कोशिश की है। ऐसे में एनडीए में शामिल होने से उस राजनीतिक नैरेटिव पर असर पड़ने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल इन अटकलों के बीच सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में तमिलनाडु की राजनीति किस दिशा में जाती है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।