West Bengal News: अब सड़क पर रेत, पत्थर या ईंट रखने पर लगेगा जुर्माना, राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल की सख्त चेतावनी

Agnimitra Paul Road Construction Material Fine: पश्चिम बंगाल की नगर और शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा है कि सड़क पर रेत, पत्थर, ईंट या अन्य निर्माण सामग्री रखने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। साथ ही खाली जमीन की नियमित सफाई रखने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि साफ और सुरक्षित वातावरण बना रहे।
विषयसूची
सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर सरकार की सख्त चेतावनी
Agnimitra Paul Road Construction Material Fine: पश्चिम बंगाल में अब घर बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली बालू, पत्थर, ईंट या अन्य निर्माण सामग्री को लंबे समय तक सड़क पर फेंकना महंगा पड़ सकता है। राज्य के पुर एवं नगर उन्नयन मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने साफ चेतावनी दी है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और जुर्माना भी वसूला जा सकता है।
मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने स्पष्ट किया कि निर्माण सामग्री को अपने घर या भवन की सीमा के भीतर ही रखना होगा। किसी भी हालत में सरकारी सड़क पर कब्जा कर बालू, पत्थर या अन्य सामग्री नहीं रखी जा सकती। उनके अनुसार, इससे आम लोगों की आवाजाही में बाधा आती है और दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।
मंत्री ने यह भी चेतावनी दी कि खरीदी गई जमीन को लंबे समय तक खाली छोड़कर उसमें झाड़-झंखाड़ या कूड़े का ढेर जमा नहीं होने देना चाहिए। जमीन मालिकों को नियमित रूप से सफाई रखने का निर्देश दिया गया है। नियम न मानने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।


नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी
राज्य के नागरिकों से अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि साफ-सुथरा और सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और जनहित में सड़क या सरकारी जगह पर कब्जा कर कोई भी निर्माण सामग्री न रखें।
आने वाले दिनों में नगर निकायों द्वारा इस नियम को लागू करने के लिए निरीक्षण अभियान शुरू किए जाने की संभावना है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

