Rashtra Bharat Logo

Bengal Elections 2026: हाबड़ा में BJP को बड़ा बूस्ट, मिमी चक्रवर्ती विवाद के तनय शास्त्री समेत कई TMC कार्यकर्ता BJP में शामिल

Bengal Elections 2026

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है, जब तनय शास्त्री ने, जो पहले मिमी चक्रवर्ती के साथ कानूनी विवाद में रहे थे, हाबड़ा की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ में बीजेपी जॉइन कर ली। बीजेपी उम्मीदवार देवदास मंडल के साथ मंच साझा करते हुए उनका यह कदम सबको चौंकने वाला रहा। इस रैली में कई टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भी पाला बदला, जिससे 2026 चुनाव से पहले स्थानीय राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

हाबड़ा: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले हाबड़ा में BJP को बड़ी मजबूती मिली। गुरुवार शाम हाबड़ा देशबंधु पार्क से BJP प्रत्याशी देवदास मंडल के समर्थन में ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ नामक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो हाबड़ा जयगाछी इलाके में आकर संपन्न हुई।

Bengal Elections 2026: इस कार्यक्रम में सबसे बड़ा चौंकाने वाला पल तब आया जब बनगाँव में अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती के साथ कानूनी विवाद में चर्चित रहे तनय शास्त्री ने मंच पर BJP प्रत्याशी देवदास मंडल का हाथ थामकर औपचारिक रूप से BJP की सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा हाबड़ा के विभिन्न वार्डों से कई TMC कार्यकर्ताओं ने भी BJP का दामन थामा।

Bengal Elections 2026: मंच से BJP प्रत्याशी देवदास मंडल ने हाबड़ा के चेयरमैन और पूर्व विधायक पर जमकर निशाना साधा।

चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, हाबड़ा में BJP की सक्रियता और TMC से पाला बदलने का सिलसिला तेज होता दिख रहा है।


रिपोर्ट: Ekbal, Kolkata