मुख्यमंत्री के धरना पर केंद्रीय मंत्री का तंज
Sukanta Majumdar on Mamata Banerjee Dharna: बागडोगरा/सिलीगुड़ी। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजुमदार ने शुक्रवार को बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा कटाक्ष किया।
मुख्यमंत्री की हालिया धरना को लेकर उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री धरना देने की प्रैक्टिस कर रही हैं।” उन्होंने आगे जोड़ा कि आने वाले समय में बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, और तब ममता बनर्जी को विपक्ष की नेता बनकर धरने पर बैठना पड़ेगा।

बागडोगरा में मंत्री का बयान और राज्यपाल के मुद्दे पर प्रतिक्रिया
राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस के इस्तीफे पर भी मजुमदार ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ा है और उनकी जगह अस्थायी रूप से नए राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि राज्यपाल की नियुक्ति मुख्यमंत्री को सूचित करके की जाए।
राज्य में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच राजनीतिक तनाव के बीच यह बयान आया है। आगामी दिनों में इस पर सियासी प्रतिक्रिया आने की संभावना है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल