Rashtra Bharat Logo

Bengal Politics: घाटाल में देव का पहला प्रचार, कुशपाता के राम मंदिर में पूजा, TMC प्रत्याशी श्यामली सरदार के समर्थन में उतरे सांसद दीपक अधिकारी

Bengal Politics: घाटाल में देव का पहला प्रचार, कुशपाता के राम मंदिर में पूजा, TMC प्रत्याशी श्यामली सरदार के समर्थन में उतरे सांसद दीपक अधिकारी
Photo: Ekbal / RB

Deepak Adhikari Dev Ghatal rally 2026 West Bengal elections: घाटाल सांसद दीपक अधिकारी ने कुशपाता के राम मंदिर में पूजा कर 'जय श्री राम' के नारे के साथ TMC प्रत्याशी श्यामली सरदार के समर्थन में 2026 चुनावी प्रचार की शुरुआत की। ₹700 करोड़ के घाटाल मास्टर प्लान का निरीक्षण कर बोले — "हम ललीपॉप नहीं, काम देते हैं।" विपक्ष पर सीधा निशाना साधते हुए कहा — राजनीति नहीं, जनता की जीत होनी चाहिए।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

विषयसूची

Deepak Adhikari Dev Ghatal rally 2026 West Bengal elections: घाटाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक अधिकारी उर्फ देव ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए TMC प्रत्याशी श्यामली सरदार के समर्थन में घाटाल में अपना पहला प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कुशपाता इलाके के राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और ‘जय श्री राम’ का उद्घोष किया।

पूजा के बाद देव ने घाटाल मास्टर प्लान के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस पर उन्होंने कहा, “बाढ़ से बचाने के लिए पहले एक रूटमैप तैयार किया गया था, जिसमें अधिकांश जमीन और बाजार प्रभावित हो रहे थे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नया रूटमैप तैयार किया गया है। मास्टर प्लान के लिए काफी जमीन की जरूरत होगी और इसे सफल बनाने के लिए घाटाल लोकसभा क्षेत्र के लोगों का सहयोग जरूरी है।”

Deepak Adhikari Dev Ghatal rally 2026 West Bengal elections: विपक्ष की आलोचना पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, “घाटाल मास्टर प्लान कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, यह जनता के लिए है। मैं 2014 से सांसद हूँ और तभी से इसकी बात कर रहा हूँ। क्या BJP या किसी अन्य विपक्षी दल ने केंद्र सरकार को इस मास्टर प्लान के लिए एक भी पत्र लिखा? राज्य सरकार ने वादा किया है और अब तक 700 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।”

Deepak Adhikari Dev Ghatal rally 2026 West Bengal elections News:

उन्होंने आगे कहा, “विपक्ष के पास अब प्रचार का कोई हथियार नहीं बचा, इसलिए वे भ्रम फैला रहे हैं। घाटाल की जनता अपनी आँखों से काम होते देख रही है — ड्रेजिंग शुरू हो चुकी है, पंपिंग स्टेशन का काम जारी है। हम वादे का लॉलीपॉप नहीं देते, काम करके दिखाते हैं।”

विकास और राजनीति की बहस पर देव ने स्पष्ट कहा, “अगर इस बार भी घाटाल में TMC नहीं जीती, तो राजनीति जीत जाएगी और काम करने वाले हार जाएंगे। मैंने जो वादा किया, वो निभाया।” उन्होंने यह भी कहा कि मास्टर प्लान पूरा होने पर घाटाल की जनता बाढ़ से हमेशा के लिए मुक्त हो जाएगी।

Deepak Adhikari Dev Ghatal rally 2026 West Bengal elections: आगामी चुनाव से पहले देव के इस दौरे को TMC की चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

रिपोर्ट: Ekbal, Kolkata


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।