Durgapur News: दुर्गापुर में नेहरू की मूर्ति जंगल में फेंके जाने पर बवाल, कांग्रेस ने दी चेतावनी

Durgapur News: दुर्गापुर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति को क्रेन से हटाकर जंगल में फेंकने पर कांग्रेस ने जताया रोष। पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देखें पूरी खबर।
विषयसूची
कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
Durgapur News: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति को क्रेन से उखाड़कर जंगल में फेंकने का गंभीर आरोप लगा रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय कांग्रेस पार्टी में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है।
क्या है पूरा मामला
दुर्गापुर के हर्षवर्धन प्राइमरी स्कूल के पास एक मेडिटेशन सेंटर बना हुआ है। कांग्रेस का आरोप है कि इस सेंटर के सामने पंडित जवाहरलाल नेहरू की एक मूर्ति स्थापित थी। हाल ही में रक्षाबंधन के कार्यक्रम के लिए जगह की आवश्यकता पड़ने पर इस मूर्ति को जबरन क्रेन की मदद से हटाया गया और पास ही स्थित हर्षवर्धन स्कूल के जंगल में फेंक दिया गया।
कांग्रेस का कड़ा रुख और चेतावनी
इस अपमानजनक घटना से नाराज कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा, “देश के पहले प्रधानमंत्री की मूर्ति के साथ ऐसा बर्ताव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिस जगह यह सब हुआ, वहां हुए कार्यक्रम में दुर्गापुर पूर्व के विधायक भी मौजूद थे। हम पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं। यदि इस दौरान उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस जोरदार आंदोलन करेगी।
राजनीतिक बयानबाजी तेज
इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए दुर्गापुर पूर्व के विधायक चंद्रशेखर बंद्योपाध्याय ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद दो गुटों में बंटी हुई है। उनका एक गुट कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो चुका है, और अब वे इस तरह की ओछी हरकतें कर खुद पर या दूसरों पर इल्जाम मढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

