Rashtra Bharat Logo

West Bengal News: दुर्गापुर में पैसों के लालच में स्कूली बच्चों का खून बेचने वाला गिरोह बेनकाब

West Bengal News: दुर्गापुर में पैसों के लालच में स्कूली बच्चों का खून बेचने वाला गिरोह बेनकाब
West Bengal News: दुर्गापुर ब्लड स्कैम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। पैसों का लालच देकर नाबालिगों से रक्तदान कराने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार अदालत ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा। (File Photo)

West Bengal News: दुर्गापुर ब्लड स्कैम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। पैसों का लालच देकर नाबालिगों से रक्तदान कराने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार अदालत ने 5 दिन की रिमांड पर भेजा।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

होटल से चल रहा था नेटवर्क, 3 आरोपी गिरफ्तार

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के औद्योगिक शहर दुर्गापुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शिक्षा संस्थान, स्वास्थ्य व्यवस्था और राजनीति तीनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूली छात्रों को जेब खर्च का झांसा देकर उनसे खून निकलवाने वाले एक खूनी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सत्ताधारी पार्टी की छात्र इकाई तृणमूल छात्र परिषद  के एक स्थानीय नेता समेत 3 लोगों को धर दबोचा है। अदालत ने शुक्रवार को तीनों आरोपियों अमित प्रसाद यादव, देवप्रिय चक्रवर्ती और मोहम्मद हबीबुल्लाह को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

गहने गिरवी रखकर फैलाया था जाल

पुलिस की शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं वे बेहद चौंकाने वाले हैं। इस पूरे नेटवर्क का मुख्य सूत्रधार मुचिपाड़ा का रहने वाला टीएमसीपी सदस्य अमित प्रसाद यादव बताया जा रहा है। अमित ने इसी स्कूल के पूर्व छात्र देवप्रिय चक्रवर्ती को पैसों की तंगी का फायदा उठाकर अपने जाल में फंसाया। देवप्रिय की माँ के सोने के गहने गिरवी रखकर उसे रकम दी गई और शर्त रखी गई कि जितने ज़्यादा नाबालिग छात्र लाओगे उतना ज़्यादा कमीशन पाओगे। इसके बाद देवप्रिय ने स्कूल के मासूम और कम उम्र के बच्चों को पैसों का लालच देना शुरू कर दिया।

होटल का कमरा बना था नया अड्डा

इस सिंडिकेट में तीसरा आरोपी मोहम्मद हबीबुल्लाह है जो मालदह का निवासी है और बिधाननगर के एक लॉज में काम करता है। आरोप है कि निजी अस्पताल के ठीक बगल में स्थित इसी होटल में स्कूली बच्चों को इकट्ठा किया जाता था जहा उनके उम्र के पहचान पत्रों के साथ छेड़छाड़ की जाती थी और फिर अस्पताल ले जाकर उनसे रक्तदान करवाया जाता था। फिलहाल दुर्गापुर पुलिस तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े में अस्पताल प्रशासन के कौन-कौन से लोग शामिल थे।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।