Rashtra Bharat Logo

चुनाव से पहले ईडी (ED) का बड़ा एक्शन, रेशन घोटाले में पश्चिम बंगाल के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

चुनाव से पहले ईडी (ED) का बड़ा एक्शन, रेशन घोटाले में पश्चिम बंगाल के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
ED raid West Bengal ration distribution scam: चुनाव से पहले राज्य में रेशन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई (Photo: RB / Ekbal)

ED raid West Bengal ration distribution scam: चुनाव से पहले राज्य में रेशन घोटाले को लेकर जांच एजेंसी ने कई जिलों में एक साथ छापेमारी शुरू की है। इस मामले में एक कारोबारी का नाम सामने आया है और पैसों के लेन-देन की जांच हो रही है। राजनीतिक माहौल में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

चुनाव से पहले बढ़ी जांच की गतिविधि

ED raid West Bengal ration distribution scam: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रवर्तन निदेशालय ईडी (ED) ने रेशन वितरण घोटाले में शुक्रवार सुबह राज्य के 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कोलकाता, मुर्शिदाबाद, बनगांव और हावड़ा सहित कई जिलों में केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी सुबह से ही सक्रिय हो गए।

ईडी (ED) सूत्रों के अनुसार, यह ‘मैराथन’ तलाशी अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घोटाले का जाल कितनी दूर तक फैला है और इसके पीछे कौन-कौन से प्रभावशाली लोगों का हाथ है।

जांच में एक व्यवसायी बसंत कुमार शराफ का नाम सामने आया है। आरोप है कि उनकी एक निजी कंपनी के ज़रिए रेशन की भारी मात्रा में सामग्री की तस्करी की जाती थी। केंद्रीय एजेंसी के जांचकर्ता यह जानना चाहते हैं कि रेशन का चावल और गेहूं आम लोगों तक पहुंचने की बजाय खुले बाजार में कैसे बिकता था और उस पैसे का हिस्सा किन-किन लोगों तक जाता था।

ED raid West Bengal ration distribution scam: चुनाव से पहले राज्य में रेशन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई
ED raid West Bengal ration distribution scam: चुनाव से पहले राज्य में रेशन घोटाले पर बड़ी कार्रवाई (Photo: RB / Ekbal)

कई जिलों में एक साथ छापेमारी

ईडी (ED) की यह ताबड़तोड़ छापेमारी चुनाव से पहले राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल मचा गई है। जांच का मुख्य फोकस अब इस बात पर है कि संबंधित व्यवसायी के किसी प्रभावशाली नेता से सीधे तार जुड़े हैं या नहीं।

तलाशी अभियान जारी है और आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।