हावड़ा में एसटीएफ ने आदित्य सिंह उर्फ राज को गिरफ्तार किया, जांच में डिजिटल सामान जब्त, मामले में कई अहम पहलुओं की जांच जारी

Howrah STF arrest Aditya Singh Raj Belilious Road: हावड़ा के बेलिलियास रोड से पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने आदित्य सिंह उर्फ राज को गिरफ्तार किया है। जांच में उसके पहले गिरफ्तार हमीम से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। उसके घर से लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिजिटल सामान जब्त किए गए हैं। जांच एजेंसियां पुराने धमकी वाले मामले से भी संभावित संबंध की जांच कर रही हैं।
विषयसूची
हावड़ा में एसटीएफ की जांच हुई तेज
Howrah STF arrest Aditya Singh Raj Belilious Road: हावड़ा के बेलीलियस रोड इलाके से पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने आदित्य सिंह उर्फ राज को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पहले गिरफ्तार हो चुके हामिम के साथ संपर्क का सूत्र मिला है। इसी सूत्र के आधार पर एसटीएफ ने जांच शुरू की थी।
जांच के सिलसिले में हावड़ा सिटी पुलिस के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) और गोयंदा विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर विभिन्न जानकारियां जुटाईं। आदित्य के घर पर तलाशी के दौरान एक लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए हैं।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हामिम तक विभिन्न दस्तावेज़, तस्वीरें और वीडियो फुटेज पहुंचाने में आदित्य की भूमिका हो सकती है।


आदित्य सिंह के घर से डिजिटल सामान जब्त
उल्लेखनीय है कि इससे पहले उत्तर हावड़ा के विधायक और राज्य के नगर विकास मंत्री उमेश राय को जान से मारने की धमकी और उनके बेटे के अपहरण की धमकी देने का मामला सामने आया था। उस मामले की जांच में भी एसटीएफ सक्रिय रूप से जुटी है। जांचकर्ता यह पता लगाने में लगे हैं कि इन दोनों घटनाओं के बीच कोई संबंध है या नहीं।
इस गिरफ्तारी के बाद बेलीलियस रोड इलाके में हलचल मच गई है। स्थानीय निवासियों में चिंता का माहौल है। हालांकि जांच के हित में एसटीएफ की ओर से अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
जांच आगे बढ़ने पर और महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

