Rashtra Bharat Logo

Bengal: पंचला में ममता बनर्जी का BJP और चुनाव आयोग पर हमला, “ED-CBI-IT की छापेमारी अवैध, TMC कार्यकर्ताओं को अनावश्यक परेशान किया जा रहा”

Bengal: पंचला में ममता बनर्जी का BJP और चुनाव आयोग पर हमला, “ED-CBI-IT की छापेमारी अवैध, TMC कार्यकर्ताओं को अनावश्यक परेशान किया जा रहा”
(Photo: RB / Ekbal)

पंचला, हावड़ा में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावी सभा में भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को अवैध बताते हुए पक्षपात का आरोप लगाया। रोजगार, रेलवे निजीकरण और हिंदुत्व के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। उनके बयान से बंगाल चुनाव में सियासी माहौल और गरमा गया है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

पंचला (हावड़ा): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पंचला में चुनावी सभा के दौरान भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को सीधे संबोधित करते हुए कहा — “सभी दलों के साथ समान व्यवहार करना आपकी जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग SIR के नाम पर लोगों को परेशान कर रहा है और भाजपा की बात का पालन कर रहा है।”

उन्होंने ED, CBI और आयकर विभाग की छापेमारी को अवैध करार देते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं और नेताओं के घरों पर की जा रही कार्रवाई केवल डराने की नौटंकी है।

भाजपा पर सीधा वार करते हुए ममता ने कहा — “भाजपा 12 साल में 24 लाख नौकरियां नहीं दे पाई। रेलवे के कुछ हिस्से बिक चुके हैं, सरकार इसे बड़ी कंपनियों को बेच रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि “भाजपा जिस हिंदुत्व की बात कर रही है वह हिंदू धर्म नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा बनाया गया धर्म है।”

आयकर विभाग और CBI के अधिकारियों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा — “भाजपा के उकसावे के आगे मत झुकिए। आपके पास परिवार है, नौकरी है — तृणमूल कांग्रेस को परेशान करने की कोशिश मत करो।”

पश्चिम बंगाल चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है।


रिपोर्ट: सुमित चक्रवर्ती, पंचला/हावड़ा


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।