जरूर पढ़ें

Kolkata News: कॉलेज स्ट्रीट में हॉकर्स हटाने की खबर भ्रामक, दुकानों को उखाड़ने की कोई योजना नहीं- स्मिता पांडे

कॉलेज स्ट्रीट में हॉकर्स हटाने की खबर भ्रामक, दुकानों को उखाड़ने की कोई योजना नहीं- स्मिता पांडे
कॉलेज स्ट्रीट में हॉकर्स हटाने की खबर भ्रामक, दुकानों को उखाड़ने की कोई योजना नहीं- स्मिता पांडे

कॉलेज स्ट्रीट से हॉकर्स को हटाए जाने की खबरों के बीच कोलकाता नगर निगम ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। नगर आयुक्त स्मिता पांडे ने साफ कहा कि किसी भी वैध दुकानदार को हटाने की कोई योजना नहीं है। साथ ही निगम ने मानसून की तैयारियों और जलजमाव से निपटने के इंतजामों की जानकारी भी दी।

Updated:

Kolkata News: कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट और अन्य इलाकों से हॉकर्स को हटाए जाने की खबरों के बीच नगर निगम की ओर से बड़ा स्पष्टीकरण सामने आया है। कोलकाता नगर निगम की आयुक्त स्मिता पांडे ने साफ कहा है कि हॉकर्स को हटाने या उनकी दुकानों को उखाड़ने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इस तरह की खबरों को भ्रामक बताते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

स्मिता पांडे ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में यह दावा किया गया था कि कॉलेज स्ट्रीट से हॉकर्स को हटाया जाएगा, जबकि मुख्यमंत्री की ओर से ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों की वैध दुकानें हैं, उन्हें हटाने की कोई योजना नहीं है और नगर निगम इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

दुकानदारों को परेशान होने की जरूरत नहीं- स्मिता पांडे

नगर आयुक्त ने कहा कि निगम के पास इतना बड़ा तंत्र भी नहीं है कि वह अलग-अलग क्षेत्रों में टीम भेजकर हॉकर्स को हटाने का अभियान चलाए। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुकानदारों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। नगर निगम किसी भी वैध व्यवसायी को बेवजह परेशान नहीं करेगा।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर अतिक्रमण कर बैठने वालों को समय-समय पर व्यवस्थित करने का काम किया जाता है। यह नियमित अभियान मुख्य रूप से पुलिस द्वारा चलाया जाता है ताकि यातायात और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो। इसे हॉकर्स उच्छेद अभियान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

 प्री-मानसून की तैयारियां शुरू

इस दौरान स्मिता पांडे ने प्री-मानसून तैयारियों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर निगम विभिन्न इलाकों की समस्याओं की समीक्षा कर रहा है। शुक्रवार को बरो स्तर पर प्री-मानसून बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें जलजमाव और निकासी व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि शहर में ड्रेजिंग और नालों की सफाई का काम किया गया है। भारी बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर पानी जमा हो सकता है, लेकिन इसे लंबे समय तक नहीं रहने दिया जाएगा। नगर निगम की टीमें हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

मेयर परिषद सदस्य  का इस्तीफा

स्मिता पांडे ने अभिषेक बनर्जी से जुड़े मामलों और कोलकाता नगर निगम की मासिक बैठक पर टिप्पणी करने से इनकार किया। साथ ही उन्होंने बताया कि निकासी विभाग से जुड़े एक मेयर परिषद सदस्य का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम पूरी तरह तैयार है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।