Rashtra Bharat Logo

मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप

मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप
Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप (Photo: RB / Ekbal)

Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा पहुंचे दिलीप घोष ने ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कॉलेज प्रवेश में पैसे लेने, छात्र परिषद चुनाव नहीं कराने और आवास योजना में गलत लोगों को पैसा मिलने के आरोप लगाए। अदालत के फैसलों और सरकारी काम में बाधा के मामलों पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कानूनी कार्रवाई की बात कही।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

ममता बनर्जी और राज्य सरकार पर दिलीप घोष ने उठाए सवाल

Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: पश्चिम बंगाल के मालदा में पंचायत विभाग के कामकाज का जायजा लेने पहुंचे दिलीप घोष ने ममता बनर्जी सरकार पर कई मोर्चों पर हमला बोला। दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले दिलीप घोष ने सुबह प्रातः भ्रमण के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

ममता बनर्जी को लेकर दिलीप घोष ने कहा, “जो लोग साथ हैं उन्हें बहला रही हैं। मैं कह रहा हूं, दीदी के साथ रहने वालों की भी दीदी जितनी उम्र हो गई, अब सत्ता में नहीं आ पाएंगे।”

ममता बनर्जी की अंतरराष्ट्रीय कोर्ट जाने की धमकी पर तंज कसते हुए घोष ने कहा, “मैं पहले ही कह चुका था कि आपको इस कोर्ट पर भरोसा नहीं है। आप संयुक्त राष्ट्र जाइए। अब बस अंतरराष्ट्रीय मंच ही बाकी रह गया है। सारे कोर्ट घूम चुकी हैं, अब बाकी जिंदगी सिर्फ कोर्ट-कोर्ट। पहले कोर्ट पढ़ती थीं, अब कोर्ट जा रही हैं।”

छात्र परिषद चुनाव को लेकर ममता बनर्जी की सभा में उठे सवालों पर दिलीप घोष ने कहा कि सालों से छात्र परिषद के चुनाव नहीं कराए गए। उन्होंने दावा किया कि पार्थ चटर्जी सहित भाजपा भी चाहती थी कि सभी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिला हो ताकि पैसों की गड़बड़ी न हो, लेकिन ममता बनर्जी ने ऐसा नहीं होने दिया। घोष के अनुसार, विषय के हिसाब से 30 हजार से 50 हजार रुपये तक लेकर कॉलेज में दाखिला दिया जाता था।

ममता बनर्जी की सभाओं में अव्यवस्था के सवाल पर घोष ने कहा कि वे कोर्ट के फैसले को तभी मानती हैं जब वह उनके पक्ष में हो, वरना नहीं मानतीं।

ममता बनर्जी के जिला दौरे के दौरान विरोध को लेकर दिलीप घोष ने कहा कि जहां रोक लगेगी, वे वहीं टहलेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इससे सिर्फ ममता बनर्जी की सेहत ठीक रहेगी, क्योंकि वे लंबे समय से घर बैठी हैं, और इसके अलावा कोई खास फायदा नहीं होगा।

Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप
Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप (Photo: RB / Ekbal)
Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप
Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप (Photo: RB / Ekbal)
Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप
Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप (Photo: RB / Ekbal)

आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप

सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में 13 लोगों की गिरफ्तारी पर दिलीप घोष ने कहा कि पुलिस “दृश्य प्रदूषण” दूर कर रही है और ऐसे बोर्ड लगाने का कोई मतलब नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पर हाथ उठाया गया और गुंडों से मारपीट कराई गई, फिर भी आदतें नहीं बदलीं।

सुदीप बंद्योपाध्याय द्वारा नई पार्टी बनाए जाने के सवाल पर घोष ने कहा कि यदि वे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से जुड़ना चाहते हैं तो सरकार स्वागत करेगी।

जिले में आवास योजना में भ्रष्टाचार पर दिलीप घोष ने बड़ा दावा किया। उन्होंने बताया कि साढ़े 12 हजार ऐसे लोगों को नोटिस भेजा गया है जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिलना चाहिए था, फिर भी उन्होंने पैसे ले लिए। इनमें से एक हजार लोगों ने पैसा लौटाने या किस्तों में लौटाने पर सहमति जताई है, बाकी को भी लौटाना होगा, वरना कानूनी कार्रवाई होगी। घोष के अनुसार, बांग्लार बाड़ी योजना के तहत 30 लाख लाभार्थियों में से साढ़े 12 लाख लोगों को पूरी राशि मिल चुकी है, साढ़े 18 लाख को पहली किस्त और 10 लाख को दूसरी किस्त दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इनमें कुछ ऐसे लाभार्थी भी हैं जिनके नाम तृणमूल नेताओं ने सूची में भेजे, जबकि उनमें से बड़ी संख्या के नाम मतदाता सूची से ही कट चुके हैं। घोष ने कहा कि इन सभी अनियमितताओं पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आगे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होने वाली बैठक में पंचायत विभाग के कामकाज की समीक्षा पर सबकी नजर रहेगी।

Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप
Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप (Photo: RB / Ekbal)
Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप
Malda Dilip Ghosh Mamata Banerjee Allegations: मालदा में दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, आवास योजना और कॉलेज प्रवेश में गड़बड़ी के लगाए आरोप (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।