Rashtra Bharat Logo

West Bengal News: अभया की माँ रत्ना देवनाथ होंगी BJP की उम्मीदवार? पानीहाटी सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

West Bengal News: अभया की माँ रत्ना देवनाथ होंगी BJP की उम्मीदवार? पानीहाटी सीट से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
Abhaya mother Ratna Debnath BJP candidate West Bengal assembly election: आरजी कर कांड की पीड़िता अभया की माँ रत्ना देवनाथ ने 2026 विधानसभा चुनाव में पानीहाटी सीट से BJP उम्मीदवार बनने की इच्छा जताई।

Abhaya mother Ratna Debnath BJP candidate West Bengal assembly election: अभया की मां रत्ना देवनाथ ने बेटी को न्याय दिलाने के लिए राजनीति में आने का फैसला किया है। वह 2026 के चुनाव में भाजपा से उम्मीदवार बन सकती हैं। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और जांच की धीमी गति पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि राजनीति में आकर उनकी लड़ाई और मजबूत होगी।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

अभया की मां ने राजनीति में रखा कदम, न्याय की लड़ाई को दी नई दिशा

Abhaya mother Ratna Debnath BJP candidate West Bengal assembly election: कोलकाता | पश्चिम बंगाल आरजी कर मेडिकल कॉलेज कांड में मारी गई डॉक्टरी छात्रा अभया की माँ रत्ना देवनाथ ने अब सीधे राजनीति के मैदान में उतरने का फैसला किया है। उन्होंने गुरुवार को खुद मीडिया के सामने यह खुलासा किया कि वे आगामी 2026 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना चाहती हैं।

सूत्रों के अनुसार, उत्तर 24 परगना जिले की पानीहाटी विधानसभा सीट से वे BJP की प्रत्याशी हो सकती हैं।

खुद किया BJP को फोन

रत्ना देवनाथ ने मीडिया को बताया कि शुरुआत में कई राजनीतिक दलों ने उन्हें प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। हालांकि समय के साथ राज्य में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती हालत, महिला सुरक्षा की अनदेखी और हर तरफ फैले भ्रष्टाचार को देखकर उनकी सोच बदली।

पानीहाटी से चुनाव लड़ने की तैयारी, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

उनके शब्दों में – “महिलाओं की सुरक्षा नहीं है, चारों तरफ भ्रष्टाचार है। इस हालत में राजनीति में नहीं आए तो लड़ाई और मुश्किल हो जाएगी।”

उन्होंने यह भी बताया कि BJP को चुनने की वजह यह है कि उनके विचार में राज्य में विपक्षी ताकत के रूप में BJP के सत्ता में आने की सबसे अधिक संभावना है। उन्होंने खुद फोन करके पार्टी में उम्मीदवारी की इच्छा जताई।

CBI जांच से नाखुश

बेटी को न्याय दिलाने के सवाल पर रत्ना देवनाथ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे जांच की रफ्तार से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने CBI अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जांच सही तरीके से नहीं हो रही, जिससे न्याय मिलने में देरी हो रही है।

राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि रत्ना देवनाथ अपने व्यक्तिगत दर्द और आक्रोश को राजनीतिक मंच पर अपनी लड़ाई का हथियार बनाने के लिए तैयार हैं। BJP की ओर से उनकी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।