Rashtra Bharat Logo

North 24 Parganas News: 15 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन

North 24 Parganas News: 15 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन
Agarpara Road Repair Demand Protest: 15 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन (Photo: RB / Ekbal)

Agarpara Road Repair Demand Protest: आगारपाड़ा उषुमपुर तीन नंबर पल्लि में खराब सड़क को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। 15 साल से सड़क की मरम्मत नहीं होने, जल निकासी की समस्या और कचरा उठाने की मांग को लेकर लोगों ने रास्ता रोका। पुलिस मौके पर पहुंची और अधिकारियों से बातचीत कर समाधान का भरोसा दिया। अब लोगों को सड़क मरम्मत का इंतजार है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

15 साल से खराब सड़क को लेकर आगारपाड़ा में लोगों का विरोध

Agarpara Road Repair Demand Protest: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में पानीहाटी पौरसभा के वार्ड नंबर 26 स्थित आगरपाड़ा उषुमपुर तीन नंबर पल्ली में सोमवार सुबह से स्थानीय लोगों ने रामकृष्ण परमहंस रोड को अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क के अलग-अलग हिस्सों में बस खड़ी कर, पेड़ की टहनियां और जलते टायर डालकर रास्ता जाम कर दिया।

यह सड़क सीधे कामारहाटी पौरसभा के नंदननगर तक जाती है और इसी रास्ते से निमता इलाके में भी पहुंचा जाता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस महत्वपूर्ण सड़क पर पिछले 15 वर्षों से कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। पूजा के मौसम में कभी-कभार झामा (ईंट के टुकड़े) डालकर रोलर चला दिया जाता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की हालत इतनी खराब है कि एम्बुलेंस, ऑटो और टोटो चालक इस क्षेत्र में आने से कतराते हैं, जिससे मरीजों और आम लोगों को रोज़ाना परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि पौरसभा और वार्ड के पार्षद की उदासीनता के कारण सड़क की यह दुर्दशा बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में सड़क मरम्मत के साथ-साथ नाली और निकासी व्यवस्था दुरुस्त करना तथा प्रतिदिन घर-घर से कचरा उठाना शामिल है।

Agarpara Road Repair Demand Protest: 15 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन
Agarpara Road Repair Demand Protest: 15 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन (Photo: RB / Ekbal)
Agarpara Road Repair Demand Protest: 15 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन
Agarpara Road Repair Demand Protest: 15 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन (Photo: RB / Ekbal)

सड़क मरम्मत और बेहतर सुविधा की मांग पर लोगों ने रोका रास्ता

अवरोध की सूचना मिलते ही घोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच लंबी बहस हुई। पुलिस ने अवरोध हटाने का अनुरोध किया, जिस पर ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आकर लिखित रूप में यह नहीं बताते कि सड़क का काम कितने दिनों में पूरा होगा, तब तक अवरोध नहीं हटाया जाएगा। जवाब में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से थाने में लिखित शिकायत देने को कहा और आश्वासन दिया कि पौरसभा व वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर सड़क मरम्मत की व्यवस्था कराई जाएगी।

अब देखना यह है कि पौरसभा इस महत्वपूर्ण सड़क का काम कितने दिनों में पूरा करती है और क्षेत्रवासियों की यह मांग कब तक पूरी होती है।

Agarpara Road Repair Demand Protest: 15 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन
Agarpara Road Repair Demand Protest: 15 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन (Photo: RB / Ekbal)
Agarpara Road Repair Demand Protest: 15 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन
Agarpara Road Repair Demand Protest: 15 साल पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर लोगों का प्रदर्शन (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।