North 24 Parganas News: दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे अमित शाह, पूजा कर की प्रार्थना

Amit Shah Dakshineswar Kali Temple visit North 24 Parganas: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को उत्तर 24 परगना के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में उनके दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अमित शाह ने मां काली की पूजा और प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा के कुछ नेता भी मौजूद रहे। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरे कार्यक्रम के दौरान सतर्क नजर आईं।
विषयसूची
दक्षिणेश्वर काली मंदिर में अमित शाह ने की पूजा
Amit Shah Dakshineswar Kali Temple visit North 24 Parganas: उत्तर 24 परगना — केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना और प्रार्थना की।
गृहमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी। सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र को घेरे में रखा।


मंदिर परिसर में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दक्षिणेश्वर काली मंदिर हुगली नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

