North 24 Parganas News: बादुड़िया नगर पालिका चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद 80 लाख रुपये और सरकारी तिरपाल बरामद

Baduria municipality chairman arrested cash Government tarpaulin: बादुड़िया नगर पालिका चेयरमैन दीपंकर भट्टाचार्य को पुलिस ने एक गुप्त ठिकाने से गिरफ्तार किया। इससे पहले उनके पार्टी कार्यालय, बागान घर और कंप्यूटर सेंटर से बड़ी संख्या में सरकारी तिरपाल और करीब 80 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। मामले के बाद इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
विषयसूची
सरकारी सामान मिलने के बाद बढ़ी जांच
Baduria municipality chairman arrested cash Government tarpaulin: बादुड़िया (उत्तर 24 परगना): बादुड़िया पौरसभा के अध्यक्ष दीपंकर भट्टाचार्य को पुलिस ने एक गुप्त अड्डे से गिरफ्तार कर लिया है। वे तृणमूल विधायक बुरहानुल मुकद्दिम के करीबी माने जाते हैं। गिरफ्तारी से पहले वे करीब एक पूरे दिन तक फरार रहे।


इससे एक दिन पहले बादुड़िया थाना पुलिस ने दीपंकर भट्टाचार्य के पार्टी कार्यालय और एक बगीचे वाले घर (बागान बाड़ी) की तलाशी में 4,000 सरकारी त्रिपाल जब्त किए थे। इस मामले में उनके खिलाफ बादुड़िया थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थीं।
गुप्त ठिकाने से हुई चेयरमैन की गिरफ्तारी
बाद में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक गुप्त ठिकाने पर छुपे हुए हैं। बादुड़िया थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें उसी अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
अब पूछताछ में यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि इतनी बड़ी मात्रा में सरकारी त्रिपाल और नकदी उनके ठिकानों तक कैसे पहुंची। मामले में आगे की जांच जारी है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

