North 24 Parganas News: हालीशहर में पुलिस हिरासत में मौत पर बढ़ी हलचल, ममता के बाद मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी

Halisahar police custody death Suvendu Adhikari visit: हालीशहर में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के मामले में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद शुभेंदु अधिकारी मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मृतक की पत्नी को नौकरी और 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। परिवार की शिकायत पर थाने के आईसी को हटाया और जांच अधिकारी को निलंबित किया गया।
विषयसूची
ममता के बाद मृतक के परिवार से मिलने पहुंचे शुभेंदु अधिकारी
Halisahar police custody death Suvendu Adhikari visit: उत्तर 24 परगना जिले के हालीशहर में पुलिस हिरासत में हुई एक व्यक्ति की मौत के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मृतक के परिवार से मुलाकात करने के एक दिन बाद, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भी पीड़ित परिवार से मिलने हालीशहर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने परिवार से मुलाकात के दौरान मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
इस बीच, परिवार की शिकायत के आधार पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए संबंधित थाने के प्रभारी अधिकारी आईसी (IC) को पद से हटा दिया है, जबकि मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी आईओ (IO) को निलंबित कर दिया गया है।


पत्नी को नौकरी और 10 लाख रुपये की मदद की घोषणा
हालीशहर की यह घटना पिछले कुछ दिनों से पश्चिम बंगाल में सियासी चर्चा का विषय बनी हुई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों तरफ से नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचना इस मामले की संवेदनशीलता को दर्शाता है।
आगे देखना यह होगा कि निलंबित जांच अधिकारी के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई होती है और मामले की जांच किस दिशा में बढ़ती है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

