Rashtra Bharat Logo

West Bengal News: चुनाव से पहले मिनाखां में बड़ी बरामदगी, नजीबुर मोल्ला के घर से 22 जिंदा बम बरामद, आरोपी फरार

West Bengal News: चुनाव से पहले मिनाखां में बड़ी बरामदगी, नजीबुर मोल्ला के घर से 22 जिंदा बम बरामद, आरोपी फरार
Minakhan bomb recovery West Bengal election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मिनाखां में नजीबुर मोल्ला के घर से 22 जिंदा बम बरामद, आरोपी फरार, बम स्क्वाड को सूचना। (Photo by Reporter एकबाल)

Minakhan bomb recovery West Bengal election: पश्चिम बंगाल के मिनाखा इलाके में एक घर से 22 जिंदा बम बरामद हुए हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। बम के साथ कच्चा माल भी मिला है। घर का मालिक फरार है और उसकी मां ने बम बनाने की बात स्वीकार की है। इलाके में डर का माहौल है और जांच जारी है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

मिनाखा में 22 जिंदा बम बरामद, इलाके में बढ़ा डर

Minakhan bomb recovery West Bengal election: उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल। चुनाव की आहट के बीच मिनाखां विधानसभा क्षेत्र के हाड़ोआ थाना अंतर्गत सोनापुकुर शंकरपुड़े ग्राम पंचायत के नपाड़ा इलाके से पुलिस ने 22 जिंदा बम बरामद किए हैं। यह बम नजीबुर मोल्ला के घर में छुपाकर रखे गए थे।

Minakhan bomb recovery West Bengal election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मिनाखां में नजीबुर मोल्ला के घर से 22 जिंदा बम बरामद, आरोपी फरार, बम स्क्वाड को सूचना।
Minakhan bomb recovery West Bengal election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मिनाखां में नजीबुर मोल्ला के घर से 22 जिंदा बम बरामद, आरोपी फरार, बम स्क्वाड को सूचना। (Photo by Reporter एकबाल)

पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि उक्त घर में बम जमा किए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार ड्रम और एक थैले में रखे कुल 22 जिंदा बम बरामद किए। जांचकर्ताओं का मानना है कि घर में बम बनाने का कच्चा माल और सामग्री भी मौजूद थी।

Minakhan bomb recovery West Bengal election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मिनाखां में नजीबुर मोल्ला के घर से 22 जिंदा बम बरामद, आरोपी फरार, बम स्क्वाड को सूचना।
Minakhan bomb recovery West Bengal election: पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले मिनाखां में नजीबुर मोल्ला के घर से 22 जिंदा बम बरामद, आरोपी फरार, बम स्क्वाड को सूचना। (Photo by Reporter एकबाल)

फिलहाल पुलिस ने घर को घेर रखा है और बम स्क्वाड को सूचना दे दी गई है। जिस घर में बम मिले, उसके मालिक मुजीबुर मोल्ला मौके से फरार हो गए हैं।

पुलिस की छापेमारी में बड़ा खुलासा, घर से मिला भारी मात्रा में बम

हालांकि, नजीबुर मोल्ला की माँ ने TV9 बांग्ला के सामने स्वीकार किया कि उनका बेटा बम बांधने का काम करता था और घर में बम तथा बम बनाने की सामग्री रखी हुई थी।

ग्राउंड रिपोर्टिंग के दौरान स्थानीय निवासी रहीमा बीबी और नजीबुर की माँ से बातचीत की गई, जिनके बयान इस मामले में अहम साक्ष्य माने जा रहे हैं।

इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।