हल्दिया में जेल से रिहा हुए नंदीग्राम के कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान

नंदीग्राम कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को जमानत: नंदीग्राम के कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान अंतरिम जमानत मिलने के बाद हल्दिया जेल से बाहर आ गए। उनकी रिहाई के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। मिलन प्रधान ने अब चुनाव प्रचार शुरू करने और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करने की बात कही। राज्य सरकार ने उनकी जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में मामला उठाया है।
विषयसूची
हल्दिया जेल से रिहाई के बाद शुरू होगा चुनाव प्रचार
नंदीग्राम कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को जमानत: हल्दिया, नंदीग्राम से कांग्रेस के प्रत्याशी मिलन पुरान को जमानत मिलने के बाद आज जेल से रिहा कर दिया गया।
उनकी रिहाई के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार और पार्टी के अन्य नेता मौके पर मौजूद थे।


मिलन प्रधान ने गिरफ्तारी को बताया साजिश
रिहाई के बाद मिलन पुरान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें बिना बताए गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। उनका आरोप है कि यह साजिश भाजपा ने करवाई है।
मिलन पुरान ने बताया कि वे आज से ही चुनाव प्रचार शुरू करेंगे।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

