Rashtra Bharat Logo

West Bengal Election: शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, BJP जीती तो नौकरी परीक्षा में 5 साल की और छूट, भवानीपुर में ममता को हराने का संकल्प

West Bengal Election: शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, BJP जीती तो नौकरी परीक्षा में 5 साल की और छूट, भवानीपुर में ममता को हराने का संकल्प
(Photo: RB / Ekbal)

West Bengal Election 2026: पूर्व मेदिनीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान शुभेंदु अधिकारी, अभिषेक बनर्जी और योगी आदित्यनाथ ने अलग-अलग क्षेत्रों में शक्ति प्रदर्शन किया। पाँशकुड़ा में भाजपा के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी, जहां शुभेंदु अधिकारी ने कई लोकलुभावन वादे किए। उन्होंने भत्तों में बढ़ोतरी, युवाओं को आर्थिक सहायता और किसानों के लिए सुविधाओं का ऐलान किया। पूर्व मेदिनीपुर सीट इस चुनाव में भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है।

Updated:
·by
Gangesh Kumar
Gangesh Kumar
Share:

पूर्व मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल): रविवार को पूर्व मेदिनीपुर में चुनाव प्रचार का मेगा शो देखने को मिला। एक तरफ विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पाँशकुड़ा में प्रचार का तूफान खड़ा किया, दूसरी तरफ मयना में तृणमूल की ओर से अभिषेक बनर्जी और नंदकुमार में योगी आदित्यनाथ ने प्रचार किया।

पश्चिम पाँशकुड़ा विधानसभा से BJP प्रत्याशी सिंटू सेनापति के समर्थन में बांग्लो मोड़ से पाँशकुड़ा स्टेशन तक एक भव्य रोड शो निकाला गया। खुली हुड वाली सुसज्जित गाड़ी में शुभेंदु अधिकारी और सिंटू सेनापति शामिल हुए। स्थानीय BJP नेतृत्व और हजारों कार्यकर्ता-समर्थक भी मौजूद रहे।

 

रोड शो के बाद पाँशकुड़ा स्टेशन पर आयोजित सभा में शुभेंदु अधिकारी ने कहा — “आपका आशीर्वाद मुझे भी चाहिए ताकि मैं एक बार फिर नंदीग्राम की तरह भवानीपुर में माननीया को हरा सकूँ।”

Suvendu Adhikari Panskura rally BJP Bengal election 2026 promises: शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, BJP जीती तो नौकरी परीक्षा में 5 साल की और छूट, भवानीपुर में ममता को हराने का संकल्प
(Photo: RB / Ekbal)

उन्होंने BJP की जीत पर कई बड़े वादे किए:

1 जून से लागू होंगी ये घोषणाएं

  • माताओं-बहनों को ₹1500 की जगह ₹3000 मिलेंगे
  • बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक ₹3000 प्रतिमाह
  • वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग भत्ता ₹1000 से बढ़ाकर ₹2000
  • नौकरी परीक्षाओं में 5 साल की अतिरिक्त आयु छूट
  • नौकरी परीक्षाओं की फीस पूरी तरह माफ
  • आलू और फूल किसानों के लिए हर ब्लॉक में हिमगृह और कोल्ड स्टोरेज
  • पाँशकुड़ा स्टेशन से महाराष्ट्र-गुजरात की तरह वातानुकूलित ट्रेन, फूल दक्षिण भारत भेजे जाएंगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्व मेदिनीपुर सीट BJP के लिए प्रतिष्ठा का केंद्र बनी हुई है।


रिपोर्ट: Ekbal, कोलकाता


Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।