Rashtra Bharat Logo

West Bengal Election 2026: भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, बिगड़ा माहौल

West Bengal Election 2026: भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, बिगड़ा माहौल
पश्चिम बंगाल: OBC आरक्षण में बड़ा बदलाव! अब मिलेगा सिर्फ मिलेगा 7% आरक्षण, मुस्लिम समुदाय OBC सूची से बाहर (File Photo)

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में भवानीपुर में बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प से तनाव बढ़ गया। जय श्रीराम और जय बांग्ला नारों के बीच अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रित की। मतदान के बीच सियासी माहौल और गर्मा गया।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के बीच आज बुधवार को भवानीपुर से तनावपूर्ण खबर सामने आई, जहां बीजेपी प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच कथित झड़प ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। मतदान सुबह 7 बजे शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ था, लेकिन जैसे-जैसे राजनीतिक दिग्गज अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हुए, कई जगहों पर तनाव की स्थिति बनने लगी।

टीएमसी कार्यकर्ताओं और शुभेंदु अधिकारी के बीच झड़प

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता और उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे थे। इसी दौरान भवानीपुर क्षेत्र में उनके पहुंचने पर माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर “जय श्रीराम” और “जय बांग्ला” के नारों के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया। देखते ही देखते बीजेपी समर्थकों और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बहस तेज हो गई, जो बाद में झड़प में बदल गई।

स्थिति बिगड़ती देख केंद्रीय सुरक्षा बलों और स्थानीय पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग और लाठीचार्ज भी किया गया, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया।

शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

घटना के बाद मीडिया से बात करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि वहां मौजूद कई लोग स्थानीय मतदाता नहीं, बल्कि बाहरी थे। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ बूथों का निरीक्षण कर रहे थे, लेकिन माहौल को जानबूझकर बिगाड़ने की कोशिश की गई।

वहीं, एक स्थानीय मतदाता के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी के दौरे के दौरान लगे नारों के बाद माहौल अचानक गर्मा गया और राजनीतिक समर्थकों के बीच टकराव बढ़ गया।

पूरे बंगाल में हाई-वोल्टेज वोटिंग

बुधवार को दूसरे चरण में सात जिलों की 142 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कुल 3.21 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए 41,001 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है और 2,321 कंपनियां केंद्रीय बलों की तैनात की गई हैं। अकेले कोलकाता में 273 कंपनियां सुरक्षा संभाल रही हैं।

दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

इस चरण में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी, फिरहाद हकीम, सुजीत बोस, ब्रात्य बसु और बीजेपी के कई बड़े चेहरे मैदान में हैं। भवानीपुर सीट खासतौर पर हाई-प्रोफाइल बनी हुई है, जहां हर राजनीतिक गतिविधि पर पूरे राज्य की नजर है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।