Rashtra Bharat Logo

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बवाल! बीजेपी चिन्ह वाली गाड़ी देख भड़के टीएमसी कार्यकर्ता

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बवाल! बीजेपी चिन्ह वाली गाड़ी देख भड़के टीएमसी कार्यकर्ता
स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बवाल! बीजेपी चिन्ह वाली गाड़ी देख भड़के टीएमसी कार्यकर्ता

पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले स्ट्रॉन्ग रूम के पास बीजेपी चिन्ह वाली गाड़ी पहुंचने पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। तृणमूल ने बिना वैध कार्ड बीजेपी कार्यकर्ताओं को प्रवेश देने का आरोप लगाया। मौके पर पुलिस और ऑब्जर्वर पहुंचे, जिसके बाद सुरक्षा और कड़ी कर दी गई।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था के बीच उस वक्त माहौल गरमा गया, जब स्ट्रॉन्ग रूम के सामने बीजेपी के चुनाव चिह्न वाली एक गाड़ी के पहुंचने पर तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध शुरू कर दिया। पहले से हाई अलर्ट पर चल रहे इलाके में इस घटना ने राजनीतिक तनाव और बढ़ा दिया।

बिना वैध कार्ड मिली एंट्री

घटना के मुताबिक, स्ट्रॉन्ग रूम के पास कड़ी सुरक्षा के बीच बीजेपी के प्रतीक चिह्न लगी एक गाड़ी सड़क के अंदर पहुंची। यह देखते ही वहां मौजूद तृणमूल कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि जहां आम लोगों और कई पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रवेश पर सख्त रोक है, वहीं बीजेपी से जुड़े सामान्य कार्यकर्ताओं को बिना वैध कार्ड के अंदर जाने दिया जा रहा है।

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बवाल! बीजेपी चिन्ह वाली गाड़ी देख भड़के टीएमसी कार्यकर्ता
स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बवाल! बीजेपी चिन्ह वाली गाड़ी देख भड़के टीएमसी कार्यकर्ता

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

तृणमूल समर्थकों ने इसे सुरक्षा व्यवस्था में पक्षपात बताते हुए सवाल उठाए कि जब चुनाव आयोग और प्रशासन निष्पक्षता की बात कर रहे हैं, तो फिर इस तरह की अनुमति कैसे दी गई। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और प्रशासन से तुरंत जवाब मांगा।

मौके पर पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक

मौके पर पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक
मौके पर पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक

स्थिति को बिगड़ता देख वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और चुनाव पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हालात को संभालने की कोशिश की और प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। पुलिस ने सुरक्षा घेरे को और मजबूत करते हुए वहां जांच बढ़ा दी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।