नागपुर में कुख्यात अपराधी की परेड, पुलिस का सख्त संदेश
Nagpur criminal public parade Seetu Singh Yashodhara Nagar Police: नागपुर। यशोधरा नगर पुलिस ने इलाके में दहशत फैलाने वाले कुख्यात अपराधी सीटू सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार रात करीब 9 बजे उसकी सार्वजनिक परेड (धिंड) निकाली। पुलिस ने कांजी हाउस चौक से उसके घर तक लगभग चार किलोमीटर की दूरी तक उसे पैदल चलाया। इस दौरान उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और वह हाथ जोड़कर चल रहा था।
आपराधिक इतिहास
सीटू सिंह पर हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी, बलात्कार, मारपीट, हथियार के बल पर वसूली और गाली-गलौज समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। यशोधरा नगर थाने के प्रभारी संदीप बुवा ने उसे कई बार सुधरने का मौका दिया, लेकिन उसकी आपराधिक गतिविधियाँ लगातार बढ़ती रहीं। इससे क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया था।
सार्वजनिक परेड से अपराधियों को चेतावनी
उद्देश्य: दहशत खत्म करना
पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सीटू सिंह की दहशत को समाप्त करना और इलाके में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना था।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी परेड
यह पहली बार नहीं है जब नागपुर पुलिस ने इस तरह की कार्रवाई की हो। इससे पहले शहर पुलिस में गजानन राजमाने के कार्यकाल के दौरान संतोष आंबेकर और कामठी के कुख्यात अपराधी रणजीत सफेलकर की भी दिनदहाड़े इसी तरह परेड निकाली गई थी, ताकि अपराधियों में भय का संदेश जाए।
सीटू सिंह के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र