आसनसोल में चुनाव बाद बढ़ा तनाव
Asansol post poll violence TMC office: आसनसोल (पश्चिम बर्धमान), पश्चिम बंगाल। चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से आसनसोल औद्योगिक क्षेत्र में राजनीतिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात आसनसोल कोर्ट मोड़ स्थित तृणमूल कांग्रेस टीएमसी (TMC) के एक दलीय कार्यालय में आग लगा दी गई, जिससे पड़ोस की एक केक की दुकान भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी।
इसके अलावा रूपनारायणपुर टोल प्लाजा, कुमारपुर, कुलटी, रानीगंज, जामुरिया, बराबनी और बर्नपुर में भी टीएमसी (TMC) के कई कार्यालयों में तोड़फोड़ की खबरें सामने आई हैं। कुछ कार्यालयों को भगवा रंग से पोत देने की भी सूचना है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन घटनाओं के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन अनेक आरोपी जल्द ही रिहा हो गए। इससे टीएमसी (TMC) कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भय का माहौल है — कई लोग घर से निकलने में भी डर रहे हैं।
आसनसोल में चुनाव के बाद हिंसा, कई कार्यालयों में आग और तोड़फोड़#AsansolViolence #WestBengal #PostPollClash #BreakingNews #IndiaNews #आसनसोल #राजनीति pic.twitter.com/dbKFZTFPrb
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) May 6, 2026



कई इलाकों में पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी
बीजेपी (BJP) ने इन घटनाओं में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया है। नवनिर्वाचित बीजेपी (BJP) विधायकों का कहना है कि उनके कार्यकर्ता ऐसी किसी घटना में शामिल नहीं हैं और कुछ असामाजिक तत्व बीजेपी (BJP) का नाम लेकर अशांति फैला रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही आसनसोल उत्तर के नवनिर्वाचित बीजेपी (BJP) विधायक एवं राज्य नेता कृष्णेन्दु मुखोपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर जल्द से जल्द सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगालने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार कहा था — “भरोसा इन, डर आउट।” लेकिन जमीनी हकीकत में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही, जिससे प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
अब देखना यह होगा कि पुलिस सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर कार्रवाई करती है या नहीं, और क्या चुनाव बाद की यह हिंसा आने वाले दिनों में थमती है।
परिणाम के बाद बेकाबू हालात, आसनसोल में डर और तनाव का माहौल#Asansol #PoliticalTension #WestBengalNews #GroundReport #India #चुनाव #हिंसा pic.twitter.com/T7IVgx1sAu
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) May 6, 2026



आग, तोड़फोड़ और डर: आसनसोल में क्यों नहीं थम रही हिंसा?#AsansolCrisis #PostPollViolence #Breaking #NewsUpdate #WestBengal #आसनसोल #ताजा_खबर pic.twitter.com/owXPIvckVn
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) May 6, 2026
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल