Gold Price Today: सोने के भाव में एक बार फिर गिरावट देखने को मिल रही है. कल सोमवार को बाजार खुलते ही सोना धड़ाम से गिरा. वहीं आज मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज हुई है. बताते चलें बीते सप्ताह के अंत में भी सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली थी. लगातार सोने की कीमत में आ रही गिरावट से बाजार में भी हलचल मची हुई है. जानिए इस गिरावट के बाद आपके शहर में सोने का ताजा भाव.
सोने का ताजा भाव
ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 02 जून को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,636 रुपये प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,334 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,731 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है, जिसमें फिलहाल 1 रुपये की मामूली गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.
पिछले दिनों की कीमत
पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह उतार-चढ़ाव के बीच 24 कैरेट सोना 202 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 185 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हुआ था. वहीं इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. कल सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 82 रुपये और 22 कैरेट सोने के भाव में 75 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई. आज मंगलवार को भी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है.
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 02 जून को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,636 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,334 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,731 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.
| शहर | 24K (₹/ग्राम) | 22K (₹/ग्राम) | 18K (₹/ग्राम) |
|---|---|---|---|
| लखनऊ | ₹15,636 | ₹14,334 | ₹11,731 |
| जयपुर | ₹15,636 | ₹14,334 | ₹11,731 |
| दिल्ली | ₹15,636 | ₹14,334 | ₹11,731 |
| पटना | ₹15,626 | ₹14,324 | ₹11,721 |
| मुंबई | ₹15,621 | ₹14,319 | ₹11,716 |
| अहमदाबाद | ₹15,626 | ₹14,324 | ₹11,721 |
| पुणे | ₹15,621 | ₹14,319 | ₹11,716 |
| कोलकाता | ₹15,621 | ₹14,319 | ₹11,716 |
| मेरठ | ₹15,636 | ₹14,334 | ₹11,731 |
| लुधियाना | ₹15,636 | ₹14,334 | ₹11,731 |
डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।