Rashtra Bharat Logo

1 जुलाई से महंगी होंगी टाटा की कारें, खरीदने का है प्लान तो जान लें पूरी डिटेल

1 जुलाई से महंगी होंगी टाटा की कारें, खरीदने का है प्लान तो जान लें पूरी डिटेल
1 जुलाई से महंगी होंगी टाटा की कारें, खरीदने का है प्लान तो जान लें पूरी डिटेल (Pic Credit- X @TataMotors_Cars)

टाटा मोटर्स की कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। कंपनी ने 1 जुलाई 2026 से अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है। बढ़ी हुई लागत और महंगाई के दबाव के चलते पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों समेत सभी मॉडल महंगे हो जाएंगे।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Tata Motors Price Hike:देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टाटा मोटर्स ने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि उसकी सभी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में 1 जुलाई 2026 से बढ़ोतरी की जाएगी। यह बढ़ोतरी पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) समेत सभी सेगमेंट की कारों पर लागू होगी। कंपनी के अनुसार कीमतों में अधिकतम 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी।

क्यों महंगी हो रही कार

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड (TMPV) ने बताया कि बढ़ती इनपुट लागत और महंगाई के दबाव के कारण यह फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि उत्पादन और अन्य परिचालन खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि कंपनी इन अतिरिक्त लागतों का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है, लेकिन लागत के प्रभाव को पूरी तरह अपने ऊपर लेना संभव नहीं है। इसी कारण कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी की जा रही है।

कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी। टाटा मोटर्स का कहना है कि अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के अनुसार कीमतों में वृद्धि की जाएगी, ताकि ग्राहकों को मिलने वाला वैल्यू प्रपोजिशन बना रहे। ऐसे में नई कीमतें मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं।

टाटा मोटर्स की प्रेस रिलीज
टाटा मोटर्स की प्रेस रिलीज

30 जून से पहले खरीद लें कार

इस घोषणा के बाद उन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है जो टाटा की नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं। यदि ग्राहक 30 जून 2026 तक वाहन खरीद लेते हैं, तो वे बढ़ी हुई कीमतों से बच सकते हैं। इसके बाद खरीदी जाने वाली गाड़ियों पर नई कीमतें लागू होंगी।

इन  लोकप्रिय कारों और एसयूवी की बढ़ेगी कीमत

टाटा मोटर्स ने स्पष्ट किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी का असर उसकी सभी लोकप्रिय कारों और एसयूवी पर पड़ेगा। इनमें टियागो, टिगोर, अल्ट्रोज, पंच, नेक्सन, कर्व, सिएरा, हैरियर और सफारी जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में टियागो ईवी, टिगोर ईवी, पंच ईवी, नेक्सन ईवी और हैरियर ईवी भी महंगी हो जाएंगी।

दूसरी कंपनियां भी बढ़ा रही दाम

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कई अन्य वाहन निर्माताओं ने भी कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। बीएमडब्ल्यू ने अपनी बीएमडब्ल्यू और मिनी ब्रांड की कारों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। वहीं चीनी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बीवाईडी ने भी अपनी गाड़ियों की कीमतें 2 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है।

ऑटोमोबाइल उद्योग के जानकारों का मानना है कि कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण आने वाले समय में अन्य वाहन कंपनियां भी कीमतों में संशोधन कर सकती हैं। ऐसे में नई कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह सही समय माना जा रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।