Nagpur News: बंद मकान में घुसे चोर को पुलिस ने पकड़ा, सोने-चांदी के गहने बरामद

Nagpur Closed House Theft Accused Arrested: नागपुर में गश्त के दौरान पुलिस को एक बंद मकान में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद पूरे घर को घेर लिया। घर के अंदर छिपे आरोपी सुशांत अशोक थूल को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से करीब 1.06 लाख रुपये के गहने और नकद राशि बरामद हुई। पुलिस आगे जांच कर रही है।
विषयसूची
पुलिस की सतर्कता से चोर गिरफ्तार
Nagpur Closed House Theft Accused Arrested: नागपुर। आनंदसागर लॉन, मां चंडिका नगर इलाके में रात की गश्त के दौरान बीट मार्शल पुलिस शिपाई संजू ठाकरे और शशिकांत पटोले ने एक बंद मकान में संदिग्ध गतिविधियां देखीं। दोनों ने तत्काल रात्रि ड्यूटी अधिकारी पीएसआई पवार को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि मकान का मुख्य गेट बंद था, लेकिन घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ और अंदर से बंद था। इससे किसी संदिग्ध के अंदर होने की आशंका पुख्ता हुई।
नाकाबंदी ऐप से मिला मालिक का नंबर
घर के अंदर खड़े दोपहिया वाहन के नंबर से नाकाबंदी ऐप की मदद से मकान मालिक का संपर्क नंबर निकाला गया। मालिक ने बताया कि वे शहर से बाहर हैं। इसके बाद पुलिस और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर पूरे घर को घेर लिया और अंदर छिपे चोर को दबोच लिया।
बंद मकान से सोने-चांदी के गहने बरामद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशांत अशोक थूल (30 वर्ष), निवासी रालेगांव, जिला यवतमाल के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से लगभग 1,06,500 रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और 1,500 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी पूर्व में भी चोरी व अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल रहा है।
आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

