CBSE 10th Result: लाखों छात्रों की नजरें CBSE 10वीं के रिजल्ट पर टिकी हुई हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही “रिजल्ट कब आएगा?” इसकी उत्सुकता छात्रों में देखने को रहती है। बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में जारी हो सकता है।
ऐसा चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाना होगा। वहां “CBSE Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करके रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी। सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।
DigiLocker ऐप से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
डिजिटल सुविधाओं के जरिए भी मार्कशीट हासिल करना अब बेहद आसान हो गया है। DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, indiaresults.com जैसी थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है, जहां पहले से रजिस्ट्रेशन का विकल्प भी मिलता है।
मार्कशीट में गलती होने पर करें ये काम
हालांकि, रिजल्ट देखने के बाद एक जरूरी काम करना बेहद अहम है, अपनी मार्कशीट में सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना। अगर किसी भी तरह की गलती नजर आती है, तो तुरंत स्कूल या CBSE से संपर्क करना चाहिए।
जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे, उनके लिए भी मौका रहेगा। वे रीचेकिंग या रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।