NEET UG 2026: NTA ने शुरू किया फीस रिफंड प्रोसेस, 30 जून तक अपडेट करें बैंक अकाउंट डिटेल्स

NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा शुल्क रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार 30 जून तक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। जानिए पूरी प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी तारीख।
विषयसूची
NEET UG 2026 Fee Refund: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत दी है। एजेंसी ने परीक्षा शुल्क वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट और सत्यापित करने का ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने 21 जून 2026 को आयोजित NEET UG री-एग्जाम दिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी बैंक जानकारी दर्ज या अपडेट कर सकते हैं। NTA ने उम्मीदवारों से तय समय के भीतर सभी जरूरी जानकारी भरने की अपील की है, ताकि रिफंड प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो।
30 जून तक जमा करनी होगी बैंक डिटेल्स
NTA के अनुसार, बैंक अकाउंट की जानकारी जमा करने या अपडेट करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 रात 11:55 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा और किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में पात्र उम्मीदवारों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
NEET (UG) 2026 | Fee Refund – Bank Details Update
All candidates who appeared in the NEET (UG) Re-exam on 21st June 2026, the portal is now open to confirm/update bank account details for fee refund.
Last Date: 30 June 2026 (11:55 PM)
🔗 https://t.co/lQbedgXNVO
✅ What you… pic.twitter.com/Ur1BkI7rNR— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 25, 2026
कौन कर सकता है आवेदन?
फीस रिफंड के लिए केवल वही उम्मीदवार पात्र हैं, जिन्होंने 21 जून 2026 को आयोजित NEET UG री-एग्जाम में भाग लिया था। अन्य अभ्यर्थी इस सुविधा का लाभ नहीं ले सकेंगे।
ऐसे करें बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी बैंक जानकारी अपडेट कर सकते हैं।
- NTA या NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- Application Number और Password की मदद से लॉगिन करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर प्राप्त OTP दर्ज करें।
- बैंक अकाउंट की जानकारी भरें या जरूरत पड़ने पर अपडेट करें।
- सभी विवरण ध्यान से जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
क्यों किया जा रहा है फीस रिफंड?
गौरतलब है कि NEET UG 2026 की परीक्षा पहले 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी। हालांकि, पेपर लीक के आरोपों के बाद इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद 21 जून 2026 को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों से दोबारा कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया गया था। NTA ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि रद्द हुई परीक्षा के लिए जमा की गई फीस पात्र अभ्यर्थियों को वापस की जाएगी। अब इसी प्रक्रिया के तहत बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करने का पोर्टल शुरू किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा समाप्त होने से पहले अपनी जानकारी अपडेट कर दें, ताकि रिफंड सीधे उनके बैंक खाते में भेजा जा सके।

