SBI PO Recruitment 2026: कल बंद हो जाएगी आवेदन प्रक्रिया, 1500 पदों पर भर्ती का आखिरी मौका

SBI PO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने का कल यानी 8 जुलाई आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे बिना देरी किए SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर दें। इस भर्ती के जरिए 1500 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विषयसूची
SBI PO Recruitment 2026: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख कल यानि 8 जुलाई 2026 तय की गई है। अगर आपने अभी तक SBI PO Recruitment 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है, तो अब देरी न करें।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
SBI PO भर्ती में आवेदन करने के लिए सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर Latest Updates सेक्शन में जाएं और Probationary Officer (PO) Examination 2026 के लिंक पर क्लिक करें। फिर Apply Online विकल्प चुनें। सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और उसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क जमा करें और अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
कुल 1500 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के तहत कुल 1500 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सामान्य (General) वर्ग के लिए 588 पद, ओबीसी के लिए 390 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 144 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 234 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 144 पद आरक्षित हैं।
आवेदन शुल्क कितना है?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
SBI PO भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना जरूरी है। जो छात्र अभी ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में हैं, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

