सभा में महिला सुरक्षा पर जोर
Abhaya mother BJP candidate Panihati assembly election: उत्तर 24 परगना। पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी बीजेपी (BJP) की प्रत्याशी के रूप में अभया की माँ ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन से पहले गुरुवार सुबह पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अमरावती से सोदपुर ट्रैफिक मोड़ तक एक भव्य रैली निकाली गई। इस रैली में बीजेपी (BJP) प्रत्याशी के साथ-साथ त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब भी शामिल हुए।
रैली की समाप्ति के बाद सोदपुर ट्रैफिक मोड़ पर एक जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बीजेपी (BJP) के केंद्रीय नेता बिप्लब देब सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

एक मां के संघर्ष को मिला समर्थन
स्मृति ईरानी ने इस अवसर पर एक माँ की इस लड़ाई को सम्मान देते हुए महिला सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
पानीहाटी विधानसभा सीट पर अभया की माँ की उम्मीदवारी को बीजेपी (BJP) ने न केवल एक राजनीतिक कदम, बल्कि न्याय और महिला सुरक्षा की प्रतीकात्मक लड़ाई के रूप में प्रस्तुत किया है। आगामी दिनों में इस सीट पर चुनावी गतिविधियाँ और तेज होने की संभावना है।
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल