Rashtra Bharat Logo

Bandar Assembly nomination Kolkata: बंदर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह ने विद्यासागर की तस्वीर के साथ किया नामांकन

Bandar Assembly nomination Kolkata: बंदर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह ने विद्यासागर की तस्वीर के साथ किया नामांकन
Rakesh Singh BJP candidate Bandar Assembly nomination Kolkata: राकेश सिंह ने विद्यासागर की तस्वीर के साथ भरा नामांकन (Photo: RB / Ekbal)

Rakesh Singh BJP candidate Bandar Assembly nomination Kolkata: भाजपा उम्मीदवार राकेश सिंह ने कोलकाता के बंदर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। वह अपनी मां के साथ विद्यासागर की तस्वीर लेकर पहुंचे। उन्होंने पुराने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया था। इस कदम के बाद क्षेत्र में चुनावी चर्चा और तेज हो गई है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

नामांकन के दौरान दिया गया खास संदेश

कोलकाता। जेल से रिहाई के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बंदर विधानसभा क्षेत्र से राकेश सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। गुरुवार को राकेश सिंह ने अपनी माँ को साथ लेकर और ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति की तस्वीर गोद में थामे नामांकन दाखिल किया।

नामांकन से पहले राकेश सिंह ने कहा कि जब कोलकाता में विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी गई थी, उस वक्त वे शहर में मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद उन पर उस घटना का आरोप लगाकर जेल भेजा गया। उनका दावा है कि उन्हें झूठे मामले में फँसाया गया।

राकेश सिंह ने कहा, “मैं उस समय कोलकाता में था ही नहीं, फिर भी मुझ पर मूर्ति तोड़ने का इल्ज़ाम लगाया गया और जेल भेजा गया। यह मेरे खिलाफ झूठा मामला था।”

Rakesh Singh BJP candidate Bandar Assembly nomination Kolkata: राकेश सिंह ने विद्यासागर की तस्वीर के साथ भरा नामांकन
Rakesh Singh BJP candidate Bandar Assembly nomination Kolkata: राकेश सिंह ने विद्यासागर की तस्वीर के साथ भरा नामांकन (Photo: RB / Ekbal)

विद्यासागर की तस्वीर के साथ उम्मीदवार ने रखी अपनी बात

उन्होंने बताया कि इसी प्रतीकात्मक विरोध के तहत वे आज विद्यासागर की तस्वीर लेकर नामांकन दाखिल करने आए हैं — ताकि यह संदेश दिया जा सके कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार थे।

बंदर विधानसभा सीट पर अब राकेश सिंह की उम्मीदवारी चुनावी माहौल को और गर्म कर सकती है, क्योंकि विद्यासागर मूर्ति विवाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में पहले से ही एक संवेदनशील मुद्दा रहा है।

Rakesh Singh BJP candidate Bandar Assembly nomination Kolkata: राकेश सिंह ने विद्यासागर की तस्वीर के साथ भरा नामांकन
Rakesh Singh BJP candidate Bandar Assembly nomination Kolkata: राकेश सिंह ने विद्यासागर की तस्वीर के साथ भरा नामांकन (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।