Mental Health Tips: तनाव को कहें अलविदा, खुश रहने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें

Mental Health Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी के तनाव को कहें अलविदा! मानसिक शांति पाने और हमेशा खुश रहने के लिए अपने रूटीन में शामिल करें ये 5 आसान और असरदार आदतें।
विषयसूची
आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में खुद को कैसे रखें तनावमुक्त
Mental Health Tips: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल और लगातार बदलते वर्क कल्चर के बीच मानसिक तनाव एक आम समस्या बन चुका है। ऑफिस का प्रेशर, डेडलाइन की चिंता और स्क्रीन पर बिताया जाने वाला अंतहीन वक्त लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इन दिनों मेंटल हेल्थ केयर और माइंडफुलनेस से जुड़े टॉपिक तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यदि आप भी रोजमर्रा की इस थकान और तनाव से परेशान हैं तो अपनी डेली रूटीन में कुछ छोटी लेकिन असरदार आदतें शामिल करके चैन की जिंदगी जी सकते हैं।
तनाव से राहत और मानसिक शांति के लिए 5 अचूक आदतें
-
डिजिटल डिटॉक्स : आज के समय में लगातार फोन और सोशल मीडिया स्क्रॉल करना मानसिक थकान का सबसे बड़ा कारण है। सोने से कम से कम एक घंटा पहले मोबाइल और गैजेट्स से पूरी तरह दूरी बना लें। इस समय का उपयोग सुकून से बैठने या अपनी पसंदीदा किताब पढ़ने में करें।
-
नियमित मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज: मन को शांत रखने के लिए रोजाना सुबह या शाम को सिर्फ 10 मिनट ध्यान करें। गहरी सांस लेने वाले व्यायाम करने से शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह सुधरता है और एंग्जायटी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
-
प्रकृति के साथ बिताएं कुछ पल: कंक्रीट के जंगलों से निकलकर हफ्ते में कुछ दिन किसी पार्क में हरी घास पर टहलें। प्रकृति की गोद में बिताए गए कुछ पल आपके मूड को नेचुरली फ्रेश कर देते हैं और दिमाग को अंदर से तरोताजा महसूस कराते हैं।
-
पर्याप्त नींद और बैलेंस डाइट: नींद की कमी और अनहेल्दी खानपान भी सीधे तौर पर मूड स्विंग्स और स्ट्रेस को बढ़ाते हैं। रात में 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लें और अपनी डाइट में फास्ट फूड की बजाय ताजे फल व हरी सब्जियों को प्राथमिकता दें।
-
अपने विचारों को डायरी में उतारें: जब मन में बहुत अधिक उलझनें या चिंताएं चल रही हों, तो उन्हें किसी पन्ने पर लिख लें। ऐसा करने से मस्तिष्क का भारीपन कम होता है और समस्याओं को देखने का एक स्पष्टन नजरिया मिलता है।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

