Baby Girl Names List: अपनी लाडली के लिए चुनें एक से बढ़कर मॉडर्न और प्यारे नाम

Baby Girl Names List: अपनी लाडली बिटिया के लिए चुनें बिल्कुल नए, आधुनिक और प्यारे नाम। यहाँ देखें अर्थ सहित सबसे खूबसूरत नामों की स्पेशल लिस्ट।
विषयसूची
देखें सबसे लोकप्रिय और नए नामों की लिस्ट
Baby Girl Names List: हर माता-पिता के लिए अपनी लाडली बिटिया का नाम रखना एक बहुत ही खास और खूबसूरत एहसास होता है। हर कोई चाहता है कि उसकी बेटी का नाम सबसे अलग प्यारा और उसका कोई अच्छा सा मतलब हो। अगर आप भी अपनी राजकुमारी के लिए किसी बेहतरीन नाम की तलाश में हैं तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। यहाँ हमने आपके लिए कुछ सबसे सुंदर, नए और मॉडर्न नामों की एक खास लिस्ट तैयार की है जो सुनने में जितने प्यारे हैं उनके मतलब भी उतने ही दिल को छू लेने वाले हैं। आइए अपनी बिटिया के लिए चुनें एक परफेक्ट और प्यारा सा नाम।
बिटिया के लिए सबसे खूबसूरत नाम
-
आहना – इसका अर्थ होता है सूर्य की पहली किरण।
-
आरोही – इसका मतलब संगीत के सुरों का बढ़ता हुआ क्रम होता है।
-
अनाया – इसका अर्थ भगवान का उपहार या दयालु होता है।
-
इनाया – इसका मतलब दूसरों की देखभाल करना या सहानुभूति होता है।
-
इप्सिता – इसका अर्थ मन की इच्छा या कामना होता है।
-
कव्यांशी – इसका मतलब कविता का एक हिस्सा होता है।
-
कनिष्का – यह एक प्राचीन और बहुत ही सुंदर नाम है।
-
महिरा – इसका अर्थ कुशल, तेज और चतुर होता है।
-
मयारा – इसका मतलब बहुत ही खूबसूरत और चमकने वाली होता है।
-
सयूरी – इसका अर्थ सुंदर फूल होता है।
-
सियारा – इसका मतलब उज्ज्वल तारा होता है।
-
सानविका – यह माता लक्ष्मी का एक बहुत प्यारा रूप है।
रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

