जरूर पढ़ें

CSK की पहली जीत, लेकिन कप्तान ऋतुराज लगा पर जुर्माना, जानिए वजह

CSK की पहली जीत, लेकिन कप्तान ऋतुराज लगा पर जुर्माना, जानिए वजह
CSK की पहली जीत, लेकिन कप्तान ऋतुराज लगा पर जुर्माना, जानिए वजह (File Photo)

IPL 2026: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने आखिरकार अपनी पहली जीत दर्ज कर ली, जिससे टीम को बड़ी राहत मिली। लेकिन इस जीत के बाद कप्तान पर जुर्माना लगने से चर्चा तेज हो गई है। आखिर क्यों लगा ये फाइन, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

Updated:

IPL 2026: आईपीएल का रोमांच सिर्फ जीत और हार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि मैदान पर छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ी सजा बनकर सामने आती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ चेन्नई सुपर किंग्स के साथ, जिसने आखिरकार इस सीजन में अपनी पहली जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन इस जीत की खुशी पूरी तरह से फीकी पड़ गई जब कप्तान पर जुर्माना ठोक दिया गया।

आईपीएल 2026 में CSK की पहली जीत

CSK ने कल 11 अप्रैल की रात आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की। लगातार तीन मैचों में हार झेलने के बाद यह जीत टीम के लिए बेहद जरूरी थी। इस जीत से टीम का पॉइंट्स टेबल में खाता खुला और खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा, लेकिन मैच के बाद आई एक खबर ने माहौल बदल दिया।

क्यों लगा जुर्माना ?

टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर BCCI ने 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना स्लो ओवर रेट के कारण लगाया गया। दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान चेन्नई की टीम निर्धारित समय में अपने ओवर पूरे नहीं कर पाई।

आईपीएल की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह इस सीजन में सीएसके का पहला ओवर-रेट उल्लंघन था, जिसके चलते आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के तहत कप्तान पर यह फाइन लगाया गया। नियमों के अनुसार, अगर टीम दोबारा इस गलती को दोहराती है, तो जुर्माना और भी ज्यादा सख्त हो सकता है और इसका असर पूरी टीम पर पड़ता है।

आईपीएल 2026 में CSK का प्रदर्शन

अगर सीएसके के इस सीजन के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार मिली, इसके बाद पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि चौथे मैच में जीत के साथ टीम ने वापसी की कोशिश जरूर की है, लेकिन अभी भी अंक तालिका में सीएसके निचले पायदानों पर बनी हुई है।

इस मुकाबले में चेन्नई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली को 23 रनों से हराया। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही संतुलित नजर आईं, जिससे जीत का रास्ता साफ हुआ।

स्लो ओवर रेट का मामला

मालूम हो आईपीएल 2026 में स्लो ओवर रेट का मामला लगातार चर्चा में है। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल  जैसे कप्तान भी इस वजह से जुर्माना झेल चुके हैं। नियम साफ है कि पहली गलती पर कप्तान पर जुर्माना, लेकिन दोबारा गलती हुई तो पूरी टीम को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।