Rashtra Bharat Logo

Vastu Tips: घर में तिजोरी रखते समय न करें ये गलती, वरना नहीं टिकेगा पैसा

Vastu Tips: घर में तिजोरी रखते समय न करें ये गलती, वरना नहीं टिकेगा पैसा
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में तिजोरी रखने की सही दिशा क्या है। जानें तिजोरी से जुड़े जरूरी नियम, किन चीजों को पास न रखें और कौन-सी गलतियां आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती हैं। (File Photo)

वास्तु के अनुसार घर में तिजोरी रखने की सही दिशा क्या है। जानें तिजोरी से जुड़े जरूरी नियम, किन चीजों को पास न रखें और कौन-सी गलतियां आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती हैं।

Updated:
·by
Shinki Singh
Shinki Singh
Share:

विषयसूची

धन लाभ के अचूक वास्तु टिप्स

Vastu Tips: घर में रखा पैसा अचानक पानी की तरह बह जाता है और लाख कोशिशों के बावजूद बचत नहीं हो पाती है तो इसकी बड़ी वजह घर की तिजोरी की गलत दिशा हो सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार धन रखने के स्थान और उसकी दिशा का सीधा असर हमारी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। यदि अनजाने में भी वास्तु के इन नियमों की अनदेखी हो जाए तो व्यक्ति को कंगाली और कर्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

किस दिशा में होनी चाहिए तिजोरी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर या दुकान में तिजोरी हमेशा इस प्रकार रखनी चाहिए कि उसका दरवाजा हमेशा उत्तर दिशा की ओर खुले। उत्तर दिशा को धन के देवता भगवान कुबेर का स्थान माना जाता है। इस दिशा में तिजोरी खुलने से आय के नए स्रोत बनते हैं और बरकत बनी रहती है। इसके विपरीत यदि तिजोरी का मुंह दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर खुलता है तो पैसों का टिकना मुश्किल हो जाता है और बेवजह के खर्चे बढ़ने लगते हैं।

इन बातों का भी रखें खास ख्याल

  • गंदगी से दूर रखें धन स्थान: तिजोरी या अलमारी के आसपास कभी भी कबाड़, जूते-चप्पल या फालतू सामान इकट्ठा न होने दें। इस स्थान पर हमेशा साफ-सफाई रखना जरूरी है।

  • आईने का अचूक उपाय: वास्तु जानकारों का मानना है कि तिजोरी के अंदर एक छोटा सा शीशा (दर्पण) इस तरह लगाना चाहिए कि उसमें रखे हुए नोट या आभूषण दिखाई दें। इसे धन में वृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

  • रंग का चयन: धन रखने वाली अलमारी का रंग हल्का पीला, क्रीम या ऑफ-व्हाइट होना शुभ माना जाता है जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।


रिपोर्ट: शिंकी सिंह, कोलकाता

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Shinki Singh

Shinki Singh

शिंकी सिंह (Shinki Singh) पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग एक दशक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में दैनिक सन्मार्ग से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जहाँ कई वर्षों तक फील्ड रिपोर्टिंग और न्यूज़ डेस्क की जिम्मेदारियाँ निभाईं। इस दौरान उन्होंने राजनीति, सामाजिक सरोकारों, महिला मुद्दों और जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। इसके साथ ही न्यूज़ एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया, जिससे डिजिटल और मल्टीमीडिया पत्रकारिता की उनकी समझ और अधिक सशक्त हुई। इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर से जुड़कर हार्ड न्यूज़, समसामयिक घटनाओं और लाइफस्टाइल पत्रकारिता सहित विभिन्न विषयों पर रिपोर्टिंग और लेखन किया। तथ्यपरक, निष्पक्ष और संतुलित पत्रकारिता में विश्वास रखते हुए वे प्रत्येक समाचार को विश्वसनीय स्रोतों, तथ्यों के सत्यापन और गहन अध्ययन के आधार पर प्रस्तुत करने को प्राथमिकता देती हैं। वर्तमान में शिंकी सिंह राष्ट्र भारत से जुड़ी हैं, जहाँ वे राष्ट्रीय, राजनीतिक, सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर समाचार, विश्लेषण और विशेष रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने महार्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU), रोहतक से बी.एड. की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से इतिहास एवं अंग्रेज़ी विषयों में स्नातकोत्तर (Master's) की डिग्री हासिल की है। वे पत्रकारिता में निरंतर सीखने, बदलते मीडिया परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को अपडेट रखने तथा तथ्यों की पुष्टि के बाद ही समाचार प्रकाशित करने में विश्वास रखती हैं।