Rashtra Bharat Logo

सिक्किम की वादियों में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आये पीएम नरेंद्र मोदी, देखिए VIDEO

सिक्किम की वादियों में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आये पीएम नरेंद्र मोदी, देखिए VIDEO
सिक्किम की वादियों में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आये पीएम नरेंद्र मोदी, देखिए तस्वीरें (Pic Credit- X @narendramodi)

PM Narendra Modi: सिक्किम के 50वें राज्य स्थापना दिवस पर गंगटोक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के साथ फुटबॉल खेलकर खास संदेश दिया। उन्होंने इसे ऊर्जा से भर देने वाला अनुभव बताया।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बेहद ही अलग अंदाज आज सिक्किम की राजधानी गंगटोक में देखने को मिली. दरअसल पीएम मोदी ने आज मंगलवार की सुबह राज्य के युवा खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलकर सभी को चौंका दिया। सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच युवाओं के साथ समय बिताया और खेल के जरिए ऊर्जा, जुड़ाव और उत्साह का संदेश दिया।

सिक्किम की वादियों में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आये पीएम नरेंद्र मोदी
सिक्किम की वादियों में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आये पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी से साझा की तस्वीरें

सुबह की सुहावनी ठंडक और गंगटोक की खूबसूरत वादियों के बीच पीएम मोदी लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा कि गंगटोक की खूबसूरत सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का आनंद ही अलग है। उन्होंने इसे बेहद ऊर्जा देने वाला अनुभव बताया।

सिक्किम की वादियों में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आये पीएम नरेंद्र मोदी
सिक्किम की वादियों में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आये पीएम नरेंद्र मोदी

बच्चों संग हंसते-मुस्कुराते दिखे पीएम मोदी

तस्वीरों में पीएम मोदी पूरी आत्मीयता के साथ युवाओं के बीच दिखाई दिए। कहीं वे फुटबॉल को किक मारते नजर आए, तो कहीं खिलाड़ियों के साथ हंसते-मुस्कुराते दिखे। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ एक यादगार ग्रुप फोटो भी खिंचवाई, जिसके बैकग्राउंड में लोक भवन की भव्य इमारत नजर आई।

युवकों को फिटनेस का संदेश

सिक्किम की वादियों में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आये पीएम नरेंद्र मोदी
सिक्किम की वादियों में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आये पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री का यह अंदाज सिर्फ एक खेल गतिविधि नहीं था, बल्कि युवाओं को फिटनेस, टीमवर्क और आत्मविश्वास का संदेश देने वाला भी था। सिक्किम जैसे खूबसूरत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य के लिए यह पल खास बन गया, क्योंकि राज्य अपने 50वें स्थापना वर्ष का जश्न मना रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।