Rashtra Bharat Logo

‘Melody’ टॉफी पर सियासत तेज! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज; बोले- ‘देश संकट में और प्रधानमंत्री रील बना रहे’

‘Melody’ टॉफी पर सियासत तेज! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज; बोले- ‘देश संकट में और प्रधानमंत्री रील बना रहे’
‘Melody’ टॉफी पर सियासत तेज! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कसा तंज

इटली में दिया गया एक छोटा सा गिफ्ट अब भारत की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल ‘मेलोडी’ मोमेंट के बाद अब राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। आखिर एक टॉफी को लेकर क्यों छिड़ गई सियासी जंग और क्या है पूरा मामला?

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Rahul Gandhi on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे के दौरान दिया गया एक छोटा सा गिफ्ट अब देश की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी द्वारा ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस हल्के-फुल्के पल पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखा हमला बोला है।

देश में आर्थिक तूफ़ान, पीएम हंसकर बना रहे रील- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं।” राहुल ने आगे कहा कि देश में किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, लेकिन प्रधानमंत्री “हंसकर रील बना रहे हैं” और बीजेपी नेता ताली बजा रहे हैं। उन्होंने इसे “नेतृत्व नहीं, नौटंकी” बताया।

पीएम मोदी ने गिफ्ट किया Melody टॉफ़ी

दरअसल, पीएम मोदी अपने इटली दौरे के दौरान जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने मेलोनी को भारत की मशहूर ‘Melody’ टॉफियों का पैकेट गिफ्ट किया। माना जा रहा है कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके ‘#Melodi’ ट्रेंड की ओर एक मजाकिया इशारा था, जिसमें मोदी और मेलोनी के नाम को जोड़कर इस्तेमाल किया जाता है।

खिलखिलाते दिखे पीएम मोदी और मेलोनी

वायरल वीडियो में दोनों नेता मुस्कुराते और हंसते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी नीले रंग के बंदगला सूट में दिखाई दे रहे हैं, जबकि मेलोनी सफेद सूट में नजर आईं। वीडियो में मोदी उन्हें टॉफी का पैकेट देते हैं, जिसके बाद मेलोनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “गिफ्ट के लिए धन्यवाद।”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हालांकि यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, लेकिन अब इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। एक तरफ बीजेपी समर्थक इसे दोनों नेताओं की दोस्ताना केमिस्ट्री बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे गंभीर मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश बता रहा है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।