Rashtra Bharat Logo

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत (File Photo)

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को तबीयत खराब होने पर दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फेफड़ों से जुड़ी परेशानी के चलते डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनसे मिलने पहुंचे।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Sonia Gandhi: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को कल मंगलवार देर शाम तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और इलाज जारी है। जैसे ही उनके भर्ती होने की खबर सामने आई, परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मां से मिलने अस्पताल पहुंचे। कुछ देर बाद राहुल गांधी अस्पताल से बाहर निकल गए।

जानकारी के मुताबिक, उन्हें फेफड़ों से जुड़ी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टर अनूप बासु की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

जनवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत

मालूम हो इससे पहले भी इसी साल जनवरी में सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ के कारण इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय डॉक्टरों ने दिल्ली की सर्दी और बढ़ते वायु प्रदूषण को उनकी परेशानी की वजह बताया था, जिससे उनका ब्रोन्कियल अस्थमा बढ़ गया था। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की नजरें उनकी सेहत पर टिकी हैं और सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

भारतीय राजनीति का बड़ा नाम है सोनिया गांधी

गौरतलब है कि सोनिया गांधी भारतीय राजनीति का एक बड़ा नाम रही हैं। वह वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं और इससे पहले पांच बार लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। साथ ही, वह कांग्रेस पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाली नेता भी रही हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।