Rashtra Bharat Logo

हेमंत सरकार की बिदाई यात्रा शुरू,…. हिमंत विश्व शरमा

हेमंत सरकार की बिदाई यात्रा शुरू,…. हिमंत विश्व शरमा
Updated:
·by
Rashtra Bharat Digital Team
Rashtra Bharat Digital Team
Share:

परिवर्तन यात्रा के समापन सभा को संबोधित करते हुए असम सरकार के मुख्यमंत्री झारखंड विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा ने कहा कि आज परिवर्तन यात्रा संपन्न हुई और हेमंत सरकार की बिदाई यात्रा प्रारंभ हुई है।

कहा कि जनता ने परिवर्तन का संकल्प ले लिया है। सभा में उमड़ा जन सैलाब यह साफ साफ बता रहा कि जनता हेमंत सरकार से ऊब चुकी है।

कहा कि वादा खिलाफी,झारखंड के मान सम्मान पर चोट,बदलती डेमोग्राफी,तुष्टिकरण,जल जंगल जमीन की लूट,भ्रष्टाचार के मुद्दे झारखंड की जनता के दिलो दिमाग में समा गया है। कहा कि परिवर्तन यात्रा से नए झारखंड का जन संकल्प सामने आया है।

इससे पूर्व कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अंगवस्त्र एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मोमेंटो देकर स्वागत किया। सभा की अध्यक्षता बाबूलाल मरांडी एवं सभा का संचालन विधायक नीरा यादव ने किया।

इस दौरान मंच पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, चम्पई साईरन, प्रदेश प्रभारी लक्ष्मी कांत बाजपेयी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, सांसद मनीष जायसवाल, काली चरण सिंह, समीर उरांव, निशिकांत दुबे, बीड़ी राम, विधुत वरन् महतो, ढुल्लू महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी,

विधायक अपर्णा सेन गुप्ता, अमित यादव, शशि भूषण मेहता, नारायण दास, रामचंद्र चन्द्रवंशी, अनंत ओझा, बिरंची नारायण, नीलकंठ सिंह मुंडा, रणधीर सिंह, पुष्पा देवी, सीपी सिंह, राज सिन्हा, आलोक चौरसिया, नवीन जायसवाल, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह व सभा स्थल पर लाखों की संख्या में लोग उपस्थित थे।