Rashtra Bharat Logo

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल

Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल (Photo: RB / Ekbal)

Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार सुबह एक अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम चार मरीजों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। दमकल और पुलिस ने मिलकर करीब 20 मरीजों को बाहर निकाला। शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। जांच जारी है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

मुजफ्फरपुर अस्पताल हादसे के बाद बचाव कार्य तेज

Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर (बिहार): दिल्ली के होटल में हुई अग्निकांड के महज 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अस्पताल के आईसीयू (ICU) में भीषण आग लग गई। गुरुवार तड़के करीब 4 बजे हुई इस घटना में कम से कम 4 लोगों की झुलसकर मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आग अस्पताल की छठी मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) में अचानक भड़की और देखते ही देखते पूरे वार्ड में फैल गई। काले धुएं से पूरा इलाका ढक गया और अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू हुआ।

Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल (Photo: RB / Ekbal)
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल (Photo: RB / Ekbal)
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल (Photo: RB / Ekbal)
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल (Photo: RB / Ekbal)

आईसीयू में धुआं भरने से मरीजों की हालत बिगड़ी

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अधिकारियों ने सभी पहलुओं की जांच का आश्वासन दिया है। आईसीयू (ICU) से करीब 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन 4 की मौत हो गई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अधिकांश घायल अग्निदग्ध हैं और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है  मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है।

मुजफ्फरपुर दमकल विभाग के अधिकारी राम निवास पांडे ने बताया, “हमने आईसीयू (ICU) से 15 से 20 मरीज़ों को बचाया। उनमें से दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बाकी को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

बचाव कार्य पूरा होने के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल (Photo: RB / Ekbal)
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल (Photo: RB / Ekbal)
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल (Photo: RB / Ekbal)
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल
Muzaffarpur Hospital ICU Fire Deaths: मुजफ्फरपुर के अस्पताल में आईसीयू में लगी भीषण आग, चार मरीजों की मौत, कई अन्य घायल (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।