Rashtra Bharat Logo

सियासत में उतरे नीतीश कुमार के बेटे निशांत, विधायकों संग की बैठक

सियासत में उतरे नीतीश कुमार के बेटे निशांत, विधायकों संग की बैठक
सियासत में उतरे नीतीश कुमार के बेटे निशांत, विधायकों संग की बैठक (Pic Credit- Social Media)

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री को लेकर हलचल तेज हो गई है। जेडीयू कार्यालय के बाहर उनके पोस्टर लगाए गए हैं। निशांत ने पार्टी नेताओं और करीब 24 विधायकों के साथ बैठक भी की।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Nishant Kumar: बिहार की राजनीति इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब बिहार की सियासत में सक्रिय हो गए हैं.जेडीयू प्रदेश कार्यालय के बाहर निशांत कुमार के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं. इन पोस्टर में निशांत कुमार को बिहार की राजनीति में आने के लिए बधाई दी गयी है. पोस्टर में लिखा गया है “विकसित बिहार के नए अध्याय की शुरुआत निशांत कुमार”.

कल जेडीयू की सदस्यता लेंगे निशांत कुमार

निशांत कुमार कल 8 मार्च को जेडीयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे. पार्टी की सदस्यता लेने से पहले ही निशांत पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं. आज शनिवार की सुबह निशांत कुमार ने जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर करीब 24 विधायकों संग महत्वपूर्ण बैठक की. बताया जा रहा है कि इस बैठक में पार्टी की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श हुआ है. खबर है कि निशांत कुमार पार्टी की सदस्यता लेने के बाद बिहार की यात्रा पर भी निकलेंगे.

राजनीति की चकाचौंध से दूर रहे निशांत कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दशकों से बिहार की राजनीति में सक्रिय रहे हैं. इसके बावजूद उनके बेटे निशांत कुमार अब तक राजनीति की चकाचौंध से दूर थे. लेकिन अब उनकी सक्रियता साफ बता रही है कि अब वह राजनीति के मैदान में उतरने को पूरी तरह से तैयार हैं. अब यह देखना भी काफी दिलचस्प होगा कि निशांत कुमार की एंट्री बिहार की राजनीति का रुख किस ओर मोड़ती है.

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।