जरूर पढ़ें

नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसी और ने नहीं भरा नामांकन

नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसी और ने नहीं भरा नामांकन
नीतीश कुमार फिर बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसी और ने नहीं भरा नामांकन (File Photo)

जेडीयू में एक बार फिर बड़ा फैसला हुआ और नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, लेकिन इस चुनाव में कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया।

Updated:

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में नितीश कुमार का नाम अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है. इसी बीच आज नितीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। दरअसल, पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी समयसीमा मंगलवार सुबह 11 बजे तक तय की गई थी। इस दौरान नितीश कुमार के अलावा किसी अन्य नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी की कमान सौंप दी गई। जेडीयू की ओर से जारी प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई कि नामांकन वापसी की समयसीमा खत्म होने के बाद निर्वाचन अधिकारी के पास केवल उनका ही नामांकन बचा रहा।

आज 2:30 बजे औपचारिक कार्यक्रम

बताया गया है कि आज दोपहर 2:30 बजे निर्वाचन अधिकारी अनिल प्रसाद हेगड़े उन्हें औपचारिक रूप से निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, जिनमें कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) और बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार शामिल हैं।

2023 में नितीश कुमार ने संभाली थी पार्टी की कमान

गौरतलब है कि दिसंबर 2023 में राजीव रंजन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद नितीश कुमार ने खुद पार्टी की कमान संभाली थी। हाल ही में उन्होंने संजय कुमार झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश की थी।

इन दिनों चर्चा में हैं नितीश कुमार

इस बीच, नितीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे और राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। अब उनके दोबारा पार्टी अध्यक्ष बनने से साफ संकेत मिल रहा है कि वे संगठन और राजनीति दोनों स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।

बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री

वहीं, उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री ने भी नई चर्चा को जन्म दिया है। राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक मुहर लगनी बाकी है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।