जरूर पढ़ें

पटना: सीएम आवास खाली कर रहे नीतीश कुमार,अब लालू यादव के पड़ोस में होगा नया ठिकाना

Nitish Kumar
पटना: सीएम आवास खाली कर रहे नीतीश कुमार,अब लालू यादव के पड़ोस में होगा नया ठिकाना

पटना में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास बदलने की खबर सामने आई है। वह 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट हो रहे हैं। इस बदलाव ने राजनीतिक अटकलों को तेज कर दिया है।

Updated:

Nitish Kumar: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। चर्चाएं हैं कि खरमास के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हो सकता है और इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित इस्तीफे की अटकलों ने माहौल को औ र गरमा दिया है। इन अटकलों के बीच पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है कि सीएम आवास खाली किया जा रहा है और उनका सामान 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड शिफ्ट किया जा रहा है।

1 अणे मार्ग बिहार की सत्ता का केंद्र

मालूम हो 1 अणे मार्ग लंबे समय से बिहार की सत्ता का केंद्र रहा है, जहां से नीतीश कुमार ने करीब दो दशकों तक शासन किया। लेकिन अब उनके नए ठिकाने के रूप में 7 सर्कुलर रोड का नाम सामने आ रहा है। दिलचस्प बात यह है कि यह जगह उनके लिए नई नहीं है। इससे पहले भी वह यहां रह चुके हैं, खासकर 2014 में जब लोकसभा चुनाव में हार के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और जीतन राम मांझी को सीएम बनाया गया था।

बताया जा रहा है कि 7 सर्कुलर रोड फिलहाल सीएम कार्यालय के रूप में इस्तेमाल हो रहा था, लेकिन अब इसे पूरी तरह आवास के रूप में तैयार किया जा रहा है। इस बंगले को नीतीश कुमार ने खुद अपनी निगरानी में बनवाया था, जिससे यह उनके पसंद और जीवनशैली के अनुरूप है।

खुबसूरत बंगले में रहेंगे नीतीश कुमार

सुरक्षा के लिहाज से भी यह आवास बेहद खास है। पटना के वीआईपी और हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित इस परिसर में चारों ओर ऊंची दीवारें, कड़े सुरक्षा इंतजाम, CCTV कैमरे और पुलिस बल की तैनाती है। अंदर प्रवेश के लिए अलग-अलग चेकिंग गेट बनाए गए हैं, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, यह बंगला अपनी खूबसूरती और सादगी के लिए भी जाना जाता है। सामने और पीछे फैले हरे-भरे लॉन, बीच में तालाब जैसा स्थान है, जहां छठ पूजा के दौरान अर्घ्य दिया जाता है और चारों ओर हरियाली इसे एक शांत और सुकून भरा माहौल देते हैं। यहां वॉकिंग एरिया और गार्डन भी मौजूद हैं, जो नीतीश कुमार की सादगी भरी जीवनशैली से मेल खाते हैं।

लालू यादव के पड़ोसी बनेंगे नीतीश कुमार

इस बदलाव की एक और दिलचस्प बात यह है कि 7 सर्कुलर रोड, लालू यादव के आवास के काफी करीब है। बताया जा रहा है कि दोनों आवासों के बीच महज 200 मीटर की दूरी है, जिससे अब दोनों दिग्गज नेता पड़ोसी बन सकते हैं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।