Rashtra Bharat Logo

सीवान के शोभित श्रीवास्तव बने डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में शानदार सफलता से जिले का बढ़ाया मान

सीवान के शोभित श्रीवास्तव बने डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में शानदार सफलता से जिले का बढ़ाया मान
Siwan shobhit srivastava BPSC DSP Success: सीवान के शोभित श्रीवास्तव बने डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में शानदार सफलता से जिले का बढ़ाया मान (Photo: RB / Akash)

Siwan shobhit srivastava BPSC DSP Success: बिहार के सीवान जिले के नौतन निवासी शोभित श्रीवास्तव ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में डीएसपी पद हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर सीवान रेलवे स्टेशन से लेकर पैतृक गांव तक उनका भव्य स्वागत किया गया। पहले से परिवीक्षा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत शोभित ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और पूरे परिवार के सहयोग को दिया।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

जिले में खुशी का माहौल, लोगों ने किया भव्य स्वागत

Siwan shobhit srivastava BPSC DSP Success: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के नतीजों में सीवान जिले के नौतन निवासी शोभित श्रीवास्तव ने डीएसपी पद हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शोभित, श्याम किशोर श्रीवास्तव और वीणा श्रीवास्तव के पुत्र हैं तथा स्वर्गीय बृज बिहारी लाल के पौत्र हैं। वे पहले से ही 66वीं बीपीएससी परीक्षा में चयनित होकर परिवीक्षा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

शैक्षणिक सफर

शोभित ने प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्थानीय विद्यालय से ली। इसके बाद आईआईटी-जेईई (IIT-JEE) उत्तीर्ण कर प्रतिष्ठित इंडियन स्कूल ऑफ माइंस, धनबाद से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। कठिन परिश्रम और अनुशासन के बल पर उन्होंने 70वीं बीपीएससी में डीएसपी पद पाकर नया मुकाम हासिल किया।

Siwan shobhit srivastava BPSC DSP Success: सीवान के शोभित श्रीवास्तव बने डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में शानदार सफलता से जिले का बढ़ाया मान
Siwan shobhit srivastava BPSC DSP Success: सीवान के शोभित श्रीवास्तव बने डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में शानदार सफलता से जिले का बढ़ाया मान (Photo: RB / Akash)
Siwan shobhit srivastava BPSC DSP Success: सीवान के शोभित श्रीवास्तव बने डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में शानदार सफलता से जिले का बढ़ाया मान
Siwan shobhit srivastava BPSC DSP Success: सीवान के शोभित श्रीवास्तव बने डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में शानदार सफलता से जिले का बढ़ाया मान (Photo: RB / Akash)

परिवार के सहयोग और मेहनत से मिली बड़ी सफलता

सीवान रेलवे स्टेशन से लेकर उनके पैतृक गांव तक भव्य स्वागत हुआ। परिजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों लोग उन्हें बधाई देने पहुंचे।

शोभित ने अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर, माता-पिता, पत्नी, बहनों और पूरे परिवार को दिया। उनका कहना है कि परिवार का समर्थन, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहे।

स्थानीय लोग शोभित को उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Siwan shobhit srivastava BPSC DSP Success: सीवान के शोभित श्रीवास्तव बने डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में शानदार सफलता से जिले का बढ़ाया मान
Siwan shobhit srivastava BPSC DSP Success: सीवान के शोभित श्रीवास्तव बने डीएसपी, 70वीं बीपीएससी में शानदार सफलता से जिले का बढ़ाया मान (Photo: RB / Akash)

रिपोर्ट: आकाश, बिहार

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।