Rashtra Bharat Logo

घने कोहरे से रांची एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

घने कोहरे से रांची एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
घने कोहरे से रांची एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, दिल्ली से आने वाली फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट (File Photo)

घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से रांची आने वाली एक फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। यात्रियों को इंतजार और परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

Updated:
·by
Dipali Kumari
Dipali Kumari
Share:

विषयसूची

Ranchi Flight Diverted Kolkata: झारखंड की राजधानी रांची में आज मंगलवार की सुबह घने कोहरे ने हवाई सेवाओं को प्रभावित कर दिया। कम विजिबिलिटी के कारण दिल्ली से रांची आने वाली एक फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई लोग एयरपोर्ट पर अपनी उड़ानों का इंतजार करते नजर आए।

सुबह 10 बजे रांची लैंड करने वाली थी फ्लाइट

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली से रांची आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट सुबह करीब 10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने वाली थी। लेकिन एयरपोर्ट के आसपास घना कोहरा छा जाने से विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की ओर डायवर्ट करने का फैसला लिया। विमान को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां से मौसम साफ होने के बाद उसे दोबारा रांची भेजे जाने की तैयारी की गई।

खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट प्रभावित

घने कोहरे का असर सिर्फ एक फ्लाइट पर ही नहीं पड़ा, बल्कि रांची आने वाली कई अन्य उड़ानें भी प्रभावित हुईं। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण कई विमानों की लैंडिंग निर्धारित समय से करीब आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक देरी से हुई। उड़ानों में देरी के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर कई लोग अपनी फ्लाइट का इंतजार करते दिखे, जबकि कुछ यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट भी प्रभावित हो गई।

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि जैसे-जैसे मौसम में सुधार होगा, उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य किया जाएगा। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति की जानकारी एयरलाइन से जरूर ले लें।

झारखंड में बारिश की संभावना

इस बीच मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक झारखंड के कई जिलों में अगले दो दिनों यानी 10 और 11 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है। वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें। मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) : • सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग। • जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना। • जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन। • हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता। विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।