मध्य प्रदेश के मंडला में गणेश पंडाल में करंट से चार युवकों की मौत तीन घायल

मंडला हीरापुर गणेश मंडप में करंट लगने से मौतें: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में गणेश विसर्जन के बाद पंडाल में सो रहे युवकों के साथ करंट लगने का हादसा हुआ। घटना में चार युवकों की मौत हो गई और तीन घायल हुए। एक घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विषयसूची
मंडला के गणेश पंडाल में करंट से चार युवकों की मौत
मंडला हीरापुर गणेश मंडप में करंट लगने से मौतें: मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नयनपुर थाना क्षेत्र स्थित हीरापुर गांव में गणेश विसर्जन के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंडप में सो रहे 7-8 युवक अचानक करंट की चपेट में आ गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा आज सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुआ। मृतकों की पहचान जानू भावरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भावरे (18) और वीरेंद्र भावरे (24) के रूप में हुई है। गांव में विसर्जन उत्सव के बाद सात-आठ युवक मंडप में ही सो गए थे। सुबह अचानक मंडप में बिजली दौड़ गई, जिससे सभी करंट की चपेट में आ गए।
घायल तीन युवकों में से एक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि बाकी दो का इलाज नयनपुर अस्पताल में चल रहा है। हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है, मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं।

हादसे के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह खराब बिजली तार या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि करंट मंडप तक कैसे पहुंचा, इसका सही कारण जांच पूरी होने पर ही सामने आएगा।
घटना की सूचना मिलते ही नयनपुर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और मौका-मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मंडप तक बिजली किस तरह पहुंची और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

