Rashtra Bharat Logo

नागपुर में अस्पताल और शक्ति स्थल का भूमि पूजन, सेवा और संस्कार पर जोर

नागपुर में अस्पताल और शक्ति स्थल का भूमि पूजन, सेवा और संस्कार पर जोर
Abasaheb Thatte Multispeciality Hospital Bhoomi Pujan Nagpur: नागपुर में नए अस्पताल और शक्ति स्थल की शुरुआत, सेवा और विकास पर जोर (Photo: RB / Jassi)

Abasaheb Thatte Multispeciality Hospital Bhoomi Pujan Nagpur: नागपुर में एक नए अस्पताल और भारत दुर्गा शक्ति स्थल का भूमि पूजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाना और समाज को जोड़ना है। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और संत मौजूद रहे। यह प्रकल्प सेवा, विकास और संस्कृति को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

सेवा और विकास की दिशा में बड़ा कदम

Abasaheb Thatte Multispeciality Hospital Bhoomi Pujan Nagpur: नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नागपुर में आबासाहेब थत्ते मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का भूमिपूजन किया। साथ ही भारत दुर्गा शक्ति स्थल का शिलान्यास भी संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम डॉ. आबाजी थत्ते सेवा और अनुसंधान संस्था द्वारा आयोजित किया गया था।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ के पूर्व सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी, पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज, साध्वी ऋतंभरा देवी, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सहित अनेक संत-महात्मा और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा, “1996 से डॉ. आबाजी थत्ते सेवा और अनुसंधान संस्था द्वारा लोकसेवा का बहुत बड़ा कार्य हो रहा है। उस समय लगाया हुआ समाजसेवा का दीप आज विशाल प्रकाशस्तंभ बना है।”

स्वास्थ्य और समाज के लिए नई शुरुआत

उन्होंने विदर्भ जैसे क्षेत्र में इस स्तर की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होने को विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया। गडकरी ने कहा, “यह प्रकल्प सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को साकार करता है। समर्पण और पारदर्शिता से ही सेवा का कार्य सफल होता है।”

भारत दुर्गा शक्ति स्थल के शिलान्यास को लेकर उन्होंने कहा, “यह मंदिर केवल एक पूजा का स्थान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और संस्कारों का केंद्र बनेगा। स्वास्थ्य और आध्यात्म — इन दोनों का संतुलन ही एक समृद्ध समाज की नींव है।”

गडकरी ने संस्था के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान आने वाले समय में देश के अग्रणी स्वास्थ्य केंद्रों में शामिल होगा।


रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।