Rashtra Bharat Logo

नागपुर में भारतदुर्गा मंदिर का शिलान्यास, नवचेतना और प्रेरणा का संदेश

नागपुर में भारतदुर्गा मंदिर का शिलान्यास, नवचेतना और प्रेरणा का संदेश
Bharat Durga Mandir Nagpur Shilanyas: नागपुर में मंदिर का शिलान्यास, नवचेतना और प्रेरणा का संदेश (Photo: RB / Jassi)

Bharat Durga Mandir Nagpur Shilanyas: नागपुर में भारतदुर्गा मंदिर का शिलान्यास किया गया, जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मंदिर लोगों में नई सोच और प्रेरणा जगाएगा। डॉ. मोहन भागवत ने आचरण में सच्ची पूजा पर जोर दिया। यह मंदिर समाज को जोड़ने और सकारात्मक बदलाव लाने का एक प्रयास है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

भारतदुर्गा मंदिर से समाज में जागेगी नई प्रेरणा

Bharat Durga Mandir Nagpur Shilanyas: नागपुर, 24 अप्रैल। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट परिसर में निर्माणाधीन भारतदुर्गा मंदिर का शिलान्यास गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के हाथों संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह मंदिर डॉ. आबाजी थत्ते सेवा और अनुसंधान संस्था के तत्वावधान में बनाया जा रहा है। शिलान्यास के अवसर पर आयोजित धर्मसभा में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे, आशिष जयस्वाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा —

“आज का दिन महत्वपूर्ण है, क्योंकि नेशनल हेल्थ केयर इंस्टीट्यूट और भारतदुर्गा मंदिर — दोनों का शिलान्यास हुआ है। यह मंदिर शक्ति और भक्ति दोनों की प्रेरणा देगा।”

Bharat Durga Mandir Nagpur Shilanyas: नागपुर में मंदिर का शिलान्यास, नवचेतना और प्रेरणा का संदेश
Bharat Durga Mandir Nagpur Shilanyas: नागपुर में मंदिर का शिलान्यास, नवचेतना और प्रेरणा का संदेश (Photo: RB / Jassi)
Bharat Durga Mandir Nagpur Shilanyas: नागपुर में मंदिर का शिलान्यास, नवचेतना और प्रेरणा का संदेश
Bharat Durga Mandir Nagpur Shilanyas: नागपुर में मंदिर का शिलान्यास, नवचेतना और प्रेरणा का संदेश (Photo: RB / Jassi)

आचरण और सेवा से ही सच्ची पूजा का संदेश

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शक्ति की यह प्रतिमा देशभर में नवचेतना जागृत कर सभी को प्रेरणा देगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह मंदिर नवभारत निर्माण की प्रेरणा देगा।

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने अपने उद्बोधन में कहा —

“भारत माता की पूजा केवल मंदिर में नहीं, बल्कि हर व्यक्ति के आचरण में होनी चाहिए।”

मंदिर के निर्माण कार्य की आगे की रूपरेखा संस्था द्वारा शीघ्र सार्वजनिक किए जाने की संभावना है।

Bharat Durga Mandir Nagpur Shilanyas: नागपुर में मंदिर का शिलान्यास, नवचेतना और प्रेरणा का संदेश
Bharat Durga Mandir Nagpur Shilanyas: नागपुर में मंदिर का शिलान्यास, नवचेतना और प्रेरणा का संदेश (Photo: RB / Jassi)

रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।